West Bengal: ममता बनर्जी बोलीं- देश को बेचना चाहती है भाजपा, इसके डबल इंजन जल्द ही गायब हो जाएंगे

By अंकित सिंह | Jun 26, 2023

पंचायत चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति जबरदस्त तरीके से गर्म है। वार-पलटवार का दौर भी लगातार जारी है। इन सबके बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी के पक्ष में लगातार प्रचार करने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में आज कूचबिहार पहुंची थीं। कूचबिहार में उन्होंने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को बेचना चाहती है। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में बहुत बुरी तरीके से हार जाएंगे। इतना ही नहीं, ममता बनर्जी ने गठबंधन को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal Panchayat Election: पंचायत चुनाव के दौरान होगी केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती, कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश

भाजपा का सवाल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि इस ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे को लेकर चिंता ने तृणमूल सुप्रीमो को अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए बाध्य किया है। राज्य में पंचायत चुनाव में प्रचार करने के ममता बनर्जी के निर्णय पर सवाल उठाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि पंचायत चुनाव में प्रचार करना उनके (ममता के) राजनीतिक कद के अनुरूप नहीं है। घोष ने कहा कि जब उनकी पार्टी के नेता दावा करते हैं कि वह प्रधानमंत्री पद की संभावित उम्मीदवार हैं, तो यह आशा की जाती है कि वह लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में प्रचार करेंगी, लेकिन ऐसा लगता है कि वह इस चुनाव (पंचायत चुनाव) के नतीजे को लेकर चिंतित हैं।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश