West Bengal: हिंसा की घटनाओं पर बोलीं ममता, इससे हमारी पार्टी का लेना-देना नहीं, विपक्षी दल गड़बड़ी पैदा कर रहे

By अंकित सिंह | Jun 15, 2023

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल जारी है। राज्य में कई जगह हिंसक झड़पें भी देखने को मिली हैं। हिंसा को लेकर विपक्षी दल जबरदस्त तरीके राज्य की ममता बनर्जी की सरकार पर हमलावर है। आज ममता ने साफ तौर पर कहा कि कुछ विपक्षी दल पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं आज ही दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव देखा गया। इलाके में बम फेंके गए, जिसके बाद पुलिस ने अनियंत्रित स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। 

इसे भी पढ़ें: WB Panchayat Elections: नामांकन की लास्ट डेट को नहीं बढ़ाया जाएगा, कोलकाता HC का आदेश, TMC मंत्री ने कहा- विपक्ष बहाने बनाना बंद करे

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में बृहस्पतिवार को पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे तीन व्यक्तियों को कथित तौर पर गोली मार दी गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने दावा किया कि तीनों व्यक्ति वाम मोर्चा और कांग्रेस के समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि तीनों को उस वक्त गोली मारी गई जब वे अपना नामांकन दाखिल करने के लिए चोपड़ा ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे।

प्रमुख खबरें

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी

Delhi State Cancer Institute में जरूरी दवाओं की खरीद शुरू, 90 फीसदी स्टॉक उपलब्ध

BJP मुख्यालय में 8 देशों के राजनयिकों से मिले Nitin Nabin, संगठनात्मक ढांचे और सेवा अभियान की दी जानकारी

Saudi Arabia पर Houthi विद्रोहियों के हमले, सेना ने नाकाम की छह मिसाइलें