पश्चिम बंगाल: मिथुन चक्रवर्ती ने बशीरहाट में रामनवमी शोभा यात्रा का नेतृत्व किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2025

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बृहस्पतिवार को रामनवमी शोभा यात्रा का नेतृत्व किया। चक्रवर्ती की एक झलक पाने के लिए बशीरहाट में सड़क के दोनों ओर हजारों लोग खड़े थे। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भी हैं। उनके साथ राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार भी थे।

इस शोभा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और यह शोणपुकुर, चौमाथा, थाना मोड़ और मोयलाखोला सहित बशीरहाट शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरी। चक्रवर्ती ने जय श्री राम के नारों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हिंदुओं को अपनी पहचान पर गर्व है।

मजूमदार ने कहा कि हिंदुओं के एकजुट होने का समय आ गया है। उन्होंने कहा, देखिए कैसे बंगाल में हर कोई छह अप्रैल से रामनवमी की शोभा यात्राओं में हिस्सा ले रहा है।

प्रमुख खबरें

Ukraine में क्रेमलिन के सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए जाएंगे: Putin

Trump ने कर ली चीन की नींद उड़ाने वाली वेपन डील! ताइवान को 10 अरब डॉलर से ज्यादा के हथियार बेचेगा अमेरिका

कुत्तों पर SC की सख्त टिप्पणी, अगली सुनवाई में मानवता पर होगा सवाल

विंटर में ऑफिस लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए पहनें Winter Co-ord Set, दिखेंगी आप स्टाइलिश