West Bengal: 'पंचायत चुनाव में हिंसा का तांडव', भाजपा का आरोप- सत्ताधारी पार्टी बैलेट पर नहीं, बुलेट पर भरोसा करती है

By अंकित सिंह | Jul 08, 2023

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा को लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से राज्य की तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर हमलाव है। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि बंगाल में सत्ताधारी पार्टी बैलेट पर नहीं बल्कि बुलेट पर भरोसा करती है इसलिए राज्य की यह स्थिति है। भाजपा का दावा है कि बाहरी घुसपैठिए, असामाजिक तत्त्व और तृणमूल के गुंडों को ममता बनर्जी पनाह दे रही हैं। आज बंगाल की स्थिति क्या हो गई है। बताया जा रहा है कि बंगाल में 13 से ज्यादा लोगों की हत्या हुई है। 

रवि शंकर प्रसाद का वार

भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि बंगाल के ग्राम पंचायत चुनाव में हिंसा का तांडाव हो रहा है। अब तक 1 दर्ज़न से अधिक लोग मारे जा चुके हैं... ममता जी आप इस हिंसा के तांडव को कब रोकेंगी? भाजपा इस हिंसा की निंदा करती हैं। उन्होंने कहा कि ममता जी आप बैलेट बॉक्स ले आईं। उन बैलेट बॉक्स को छीना, तालाब में फेंका, किसी में स्याही डाली जा रही है। ममता जी आपकी सरकार के लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता की परीक्षा हो रही है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह कोई चुनाव नहीं है...यह जंगल राज है...1942 में स्वतंत्रता सेनानियों ने इसी धरती पर भारत को स्वतंत्र घोषित किया था और आज यह धरती पश्चिम बंगाल पुलिस की मिलीभगत से ममता बनर्जी और उनके भतीजे के कारण अशांत है। केंद्र सरकार फैसला ले...मेरी मांग है, अगर राष्ट्रपति शासन नहीं है तो ममता बनर्जी को सीएम रहने दें...चुनाव लड़कर हम उन्हें हटा देंगे लेकिन नागरिकों की सुरक्षा के लिए धारा 355 लागू होनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal: कूचबिहार में मतपेटी लेकर भागा शख्स, प्रशासन पर खड़े हुए सवाल, वीडियो वायरल

हिंसा में 11 लोगों की मौत

 पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को मतदान जारी है और राज्य में शुक्रवार रात से लेकर अब तक हुई चुनाव संबंधी हिंसा में 11 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के छह सदस्य, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), कांग्रेस और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के एक-एक कार्यकर्ता और एक अन्य व्यक्ति शामिल है, जिसकी पहचान उजागर नहीं हो सकी है। अधिकारियों के मुताबिक, हिंसक झड़पों में कई लोग घायल भी हुए हैं। इसके अलावा, राज्य के कई हिस्सों में मतदान केंद्रों पर मतपेटियों को नष्ट किए जाने की खबरें हैं। 

प्रमुख खबरें

Meta की Mega Deal: CRED में 8,550 करोड़ का निवेश, Kunal Shah संभालेंगे WhatsApp की कमान

मुकेश अंबानी का Jio और NSE ला रहे Mega IPO, Stock Market में 60 हजार करोड़ की हलचल

Tata Motors का EV सेक्टर में बड़ा दांव, 3400 Commercial Vehicles का मिला बंपर ऑर्डर

Reliance का मास्टरस्ट्रोक! Jio IPO की खबर से Share Market में तूफ़ान, निवेशकों के खिले चेहरे।