West Bengal: चुनावी नतीजों में TMC का दिखा दम, भाजपा बोली- हिंसा के बाद चुनाव से हमें कोई उम्मीद नहीं थी

By अंकित सिंह | Jul 11, 2023

पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। नतीजों में तृणमूल कांग्रेस को जबरदस्त जीत मिलती हुई दिखाई दे रही है। ग्राम पंचायत हो या फिर पंचायत समिति या जिला परिषद्, तीनों में ही तृणमूल कांग्रेस लीड करते हुए दिखाई दे रही है। ग्राम पंचायत के चुनाव में तो तृणमूल कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है। हालांकि, तीनों ही स्तरों के चुनाव में दूसरे नंबर पर भाजपा ही रही है। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। पिछले महीने की शुरुआत में पंचायत चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से राज्य भर में राजनीतिक झड़पों में 33 से अधिक लोग मारे गए थे और चुनाव में हिंसा हुई थी।

इसे भी पढ़ें: West Bengal Panchayat Elections: तृणमूल कांग्रेस ने 3,700 से अधिक ग्राम पंचायतों पर जीत दर्ज की

हिंसा का रहा है इतिहास

पश्चिम बंगाल में शनिवार को हुए पंचायत चुनाव में व्यापक पैमाने पर हिंसा हुई थी जिसमें 15 लोगों की मौत हो गयी। मतदान के दौरान मत पेटियां लूटी गयीं, मतपत्रों में आग लगायी गयी और कई स्थानों पर प्रतिद्वंद्वियों पर बम भी फेंके गए। शनिवार को हुए चुनाव में 80.71 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सोमवार को राज्य के जिन 696 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ, वहां शाम पांच बजे तक 69.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हिंसा और मतपेटियों से छेड़छाड़ की खबरें आने के बाद इन मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने का फैसला किया गया था। राज्य के ग्रामीण इलाकों की 73,887 सीट के लिए शनिवार को हुए मतदान में 5.67 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र थे। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा का इतिहास रहा है। 

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से रौंदा, दीप्ति और शेफाली चमकीं

आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भविष्य पर नहीं लिया फैसला

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता