West Bengal: PM Modi ने BJP कार्यकर्ताओं के हौसले को किया सलाम, बोले- पश्चिम बंगाल का बेहतर भविष्य बनाएंगे

By अंकित सिंह | Mar 02, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने राज्य को कई सौगात भी दी और रैली को संबोधित भी किया। इसी दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले को सलाम भी किया। प्रधानमंत्री ने इसके साथ नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने एक तस्वीर साक्षा कर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि सुवेंदु अधिकारी और सुकांत मजूमदार से मुलाकात हुई। हमने लोगों के बीच अपने सुशासन के एजेंडे को और फैलाने के तरीकों पर चर्चा की। मैं टीएमसी कुशासन के खिलाफ उनके साहस, जुनून और उत्साही लड़ाई के लिए प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की सराहना करता हूं। हम सब मिलकर पश्चिम बंगाल का बेहतर भविष्य बनाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Sandeshkhali मुद्दे पर PM Modi के भाषण से हिल गयी ममता सरकार, BJP-TMC के बीच जबानी तकरार और तेज होने के आसार

नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि टीएमसी का अर्थ है-‘‘तू, मैं और करप्शन (भ्रष्टाचार)।’’ सार्वजनिक रैली को संबोधित करते मोदी नेभाजपा की राज्य इकाई के लिए पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने यहां ‘विजय संकल्प सभा’ में उनके समर्थकों की भीड़ से कहा, ‘‘आप सब को इतनी बड़ी संख्या में यहां एकत्र देखकर मुझे यह कहने का आत्मविश्वास मिल रहा है कि ‘राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार, 400 पार’।’’ मोदी ने कहा, ‘‘टीएमसी अत्याचार, वंशवाद की राजनीति और विश्वासघात का पर्याय है। पश्चिम बंगाल के लोग राज्य सरकार के कामकाज के तरीके से निराश हैं।’’

प्रमुख खबरें

East Delhi में फटे नोट के विवाद में पिटाई के बाद Delivery Boy समीर हुसैन ने की खुदकुशी

Uttarakhand Board में दिव्यांग छात्रों को राहत, पासिंग मार्क्स में 5 प्रतिशत की छूट

Suvendu Adhikari का Jhargram दौरा, कालाझोरिया में लोढ़ा-सबर समुदाय को देंगे सरकारी योजनाओं का लाभ

M Jagadesh Kumar ने कहा, सिर्फ डिग्री देने तक सीमित न रहें उच्च शिक्षण संस्थान