By अंकित सिंह | Feb 14, 2025
पश्चिम बंगाल सरकार की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को आरएसएस को 16 फरवरी को बर्दवान जिले में एक रैली आयोजित करने की सशर्त अनुमति दे दी। रैली को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत संबोधित करने वाले हैं। इसके आयोजकों ने अदालत का रुख किया था क्योंकि राज्य पुलिस ने इस आधार पर अनुमति देने से इनकार कर दिया था। राज्य पुलिस का तर्क था कि चल रही मध्यमा परीक्षा (माध्यमिक परीक्षा) के दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से परीक्षार्थियों को परेशानी होगी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भागवत ने दक्षिण बंगाल क्षेत्र के आरएसएस पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं, जिसमें उन्होंने संगठन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। दक्षिण बंग क्षेत्र (दक्षिण बंगाल क्षेत्र) के पदाधिकारियों के साथ उनकी बातचीत 10 फरवरी तक जारी रहेगी, जिसमें पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, कोलकाता तथा उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले शामिल हैं। भागवत बृहस्पतिवार शाम केरल से पश्चिम बंगाल पहुंचे थे।