‘अम्फान’ प्रभावित इलाकों में आवश्यक सेवाओं की बहाली के लिये पश्चिम बंगाल ने मांगी सेना की मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

कोलकाता।  पश्चिम बंगाल ने राज्य में ‘अम्फान’ चक्रवात से प्रभावित इलाकों में आवश्यक सेवाओं की बहाली के लिए शनिवार को सेना, रेलवे और बंदरगाह से मदद मांगी है। सरकार ने निजी संस्थाओं से भी इस उद्देश्य के लिये कर्मियों और उपकरणों को उपलब्ध कराने को कहा है। गृह विभाग ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा कि प्रदेश सरकार ने एकीकृत कमान के तौर पर आवश्यक आधारभूत ढांचों और सेवाओं को बहाल करने के लिये अधिकतम ताकत झोंक दी है। उसने ट्वीट किया, “सेना की मदद मांगी गई है, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दस्ते तैनात हैं, रेलवे, बंदरगाह और निजी क्षेत्र से भी आपूर्ति दल और उपकरणों के लिए अनुरोध किया गया है।” 

इसे भी पढ़ें: बंगाल ने अम्फान के मद्देनजर रेलवे से किया अनुरोध, कहा- 26 मई तक श्रमिक स्पेशल ट्रेनें नहीं भेजें

इसे भी पढ़ें: रेलवे ने अबतक 2,570 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 32 लाख प्रवासी कामगारों को पहुंचाया उनके गृह राज्य

कोलकाता और पड़ोसी जिलों में चक्रवात के तीन दिन बाद भी बिजली, पानी की आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों के प्रदर्शन के बाद यह घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से धैर्य बनाए रखने को कहा है क्योंकि प्रशासन सामान्य स्थिति बहाल करने में लगातार लगा हुआ है। ‘अम्फान’ चक्रवात की वजह से राज्य में 86 लोगों की जान चली गईऔर कम से कम 14 जिलों में आधारभूत ढांचों को खासा नुकसान पहुंचा है।

प्रमुख खबरें

Amroha में NH-9 पर बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ीं, 2 यात्रियों की जान गई

Health Tips: प्रेग्नेंसी में क्यों होता है Mommy Brain, रिसर्च में Estrogen हार्मोन को पाया गया जिम्मेदार

Russia Mysterious Virus | हाथ से छूटी बायोलॉजिकल टेस्ट ट्यूब और तड़प-तड़प कर हुई मौत! रूस से आई वायरस लीक होने की खबर से पूरी दुनिया में दहशत

Delhi High Court ने 2020 दंगों और Jamia हिंसा की SIT जांच की मांग वाली याचिकाएं खारिज कीं