West Bengal: कूचबिहार में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला! TMC ने बताया सुनियोजित नाटक

By अंकित सिंह | Aug 05, 2025

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर कूचबिहार में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उस समय हमला किया जब वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय जा रहे थे। इसको लेकर एक वीडियो भी साझा किया गया है। हालांकि, टीएमसी ने इन आरोपों को सुनियोजित नाटक बताया है। अधिकारी कूचबिहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर भाजपा के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए उत्तर बंगाल जा रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले में पार्टी विधायकों पर हाल में हुए हमलों के विरोध में कूचबिहार एसपी कार्यालय का घेराव करने की योजना बनाई थी। खगराबाड़ी इलाके के पास उन्हें नारेबाजी और काले झंडों का भी सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में TMC के नए नेता होंगे अभिषेक बनर्जी, सुदीप बंदोपाध्याय की लेंगे जगह

पूर्व केंद्रीय मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने आरोप लगाया कि हमले का नेतृत्व उत्तर बंगाल विकास विभाग के मंत्री उदयन गुहा ने किया था। प्रमाणिक ने दावा किया, ‘‘गुहा एक स्थानीय धार्मिक संस्थान में मौजूद थे और उन्होंने भीड़ को हमले को अंजाम देने का निर्देश दिया। यह हमारी जान लेने का प्रयास था।’’ प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर 'वापस जाओ' के नारे लगाए और उनके वाहन पर जूते फेंके। उनके काफिले में शामिल एक कार, जिसमें एक पुलिस एस्कॉर्ट वाहन भी शामिल था, के शीशे टूट गए। इसके अतिरिक्त, मंगलवार को कोलकाता की एक अदालत ने अधिकारी को तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक बयान देने से रोक दिया।

प्रमुख खबरें

Hamid Ansari ने हिंदू राष्ट्रवाद को खतरा बताकर खड़ा किया विवाद, पलटवार में योगी और सुधांशु त्रिवेदी ने लपेट दिया!

धूम्रपान न करने वालों में Lung Infection का खतरा, जानिए फेफड़ों के संक्रमण की मुख्य वजहें

Akhilesh Yadav का आरोप, गलत कामों के लिए Generative AI का दुरुपयोग कर रही है BJP

Numerology में इन 3 मूलांक वाले लड़कों को माना जाता है भरोसेमंद पार्टनर, शादी से पहले जान लें इनकी ये खूबियां