पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने दिया इस्तीफा, लापरवाही की जांच के लिए एसआईटी का गठन

By अभिनय आकाश | Dec 16, 2025

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने मंगलवार को कोलकाता में फुटबॉलर मेस्सी के 'जीओटी इंडिया टूर' के दौरान हुए हंगामे के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज सुबह बिस्वास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मंत्री के इस्तीफे और सरकार में उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, जो इस घटना के लिए अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार हैं। आज सुबह पश्चिम बंगाल सरकार ने यह भी सूचित किया कि इस मामले की गहन जांच के लिए आईपीएस अधिकारियों पीयूष पांडे, जावेद शमीम, सुप्रतिम सरकार और मुरलीधर की एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।

इसे भी पढ़ें: West Bengal में वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, आठ अन्य घायल

कार्यक्रम के दिन अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों में कथित लापरवाही के लिए डीसीपी अनीश सरकार (आईपीएस) के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है। राज्य सरकार ने कहा कि कार्यक्रम के कुप्रबंधन और उचित संचालन में चूक के लिए विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (वीवाईबीके) के सीईओ देब कुमार नंदन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से वापस ले ली गई हैं।

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई