West Bengal: शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया, थाने में धरने पर बैठे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थकों ने उन पर हमला किया। इसमें शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए अधिकारी ने चंद्रकोना थाने में धरना दिया।

अधिकारी ने घटना का एक कथित वीडियो साझा करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, आज रात लगभग 8:20 बजे, जब मैं पुरुलिया से लौट रहा था, तब पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना रोड पर टीएमसी के गुंडों ने मुझ पर हिंसक हमला किया।

विपक्ष के नेता ने दावा किया कि यह हमला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुआ जो मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने इसे राज्य में विपक्ष की हर आवाज पर हमला करार दिया। उन्होंने कहा, टीएमसी की हताशा दिख रही है, वे गुंडागर्दी का सहारा ले रहे हैं क्योंकि वे जनता के बढ़ते गुस्से का सामना नहीं कर पा रहे।

भाजपा नेता ने कहा, मैं अब तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर चंद्रकोना थाने के भीतर धरने पर बैठा हूं। बंगाल के लोग इस कानूनविहीन तानाशाही से बेहतर के हकदार हैं। जब तक जवाबदेही तय नहीं हो जाती, मैं यहां से नहीं हटूंगा।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी