पश्चिम बंगाल : स्वरूपनगर में मर्तियां क्षतिग्रस्त पाई जाने के बाद इलाके में तनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2021

बशीरहाट (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार सुबह आगामी त्योहार के लिए तैयार की जा रही हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां क्षतिग्रस्त पाई जाने के बाद से इलाके में तनाव पैदा हो गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्वरूपनगर थाना क्षेत्र के सारापूल में ‘रास उत्सव’ के लिए मूर्तियां तैयार की जा रही थीं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद क्षतिग्रस्त मूर्तियों को हटा लिया गया और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली वायु प्रदूषण के कारण अगले आदेश तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

उत्तर 24 परगना जिले के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा तोड़फोड़ का विरोध करने पर इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। थॉमस ने बताया, ‘‘फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और कोई समस्या नहीं है।’’ स्वरूपनगर बांग्लादेश के साथ भारत की लगती सीमा के पास स्थित है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप