बंगाल हर जिले में विशेष महिला पुलिस बल गठित करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2022

कोलकाता|  पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए राज्य के हर जिले एवं आयुक्त क्षेत्र में विशेष महिला पुलिस बल गठित करने का बुधवार को फैसला किया।

एक अधिकारी ने बताया कि यह बल कोलकाता पुलिस की ‘विनर्स’ की तर्ज पर हेागा, जिसे महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर रोकथाम एवं सार्वजनिक स्थानों को उनके वास्ते सुरक्षित बनाने के लिए2018 में महिला गश्ती दल के रूप में गठित किया गया था।

उन्होंने कहा कि शुरू में इसके लिए कम से कम 150 बटालियन गठित की जाएंगी, जिसके लिए 4000 प्रशिक्षित महिलाएं नियुक्त की जाएंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हर बटालियन में 30 प्रशिक्षित महिला कर्मी होंगी, जो जिलों में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगी।

प्रमुख खबरें

इस सप्ताह तीन कंपनियां लाएंगी IPO, 6,400 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

दो साल में आवास ऋण बकाया 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा : RBI आंकड़े

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र