By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2025
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के मिरिक में शनिवार को एक वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, घायलों को मिरिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कुछ घायलों को बाद में बेहतर इलाज के लिए करीब 45 किलोमीटर दूर सिलीगुड़ी के उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।