वेस्टइंडीज पुरुष टेस्ट टीम को लगा कोविड-19 टीका का पहला डोज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2021

सेंट जोन्स। वेस्टइंडीज टेस्ट टीम के 13 खिलाड़ियों एवं सहयोगी सदस्यों को सेंट लुसिया में कोविड-19 का टीका लगाया गया। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने बताया कि टीम के 11 खिलाड़ियों एवं सहयोगी सदस्यों को टीके की पहली डोज दी गयी जबकि दल के दो सदस्यों को दूसरी डोज दी गयी।ये सभी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के मैचों की तैयारी कर रहे है। सीडब्ल्यूआई ने बुधवार को कहा, ‘‘ प्रशिक्षण दल के कई सदस्यों ने पहले ही अपने घरेलू देशों में टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है और उन्हें आगामी गर्मियों में इसका दूसरा डोज दिया जाएगा। ’’

इसे भी पढ़ें: दोहा पहुंचने के बाद भारतीय टीम कोविड-19 जांच के नतीजे का कर रहे इंतजार

पिछले सप्ताह महिला टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों को टीके की पहली डोज दी गयी थी। बयान के मुताबिक, ‘‘सीडब्ल्यूआई क्षेत्रीय सरकारों के प्रयासों का समर्थन कर रहा है ताकि सभी को कोविड ​​​​-19 के खिलाफ टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। वेस्टइंडीज महिला प्रशिक्षण दल ने पिछले सप्ताह एंटीगा में अपने अभ्यास शिविर में टीके की पहली डोज ली थी। वेस्टइंडीज की टीम 10 जून से शुरू होने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगी। दोनों टीम के बीच इसके बाद पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत