West Indies और पाकिस्तान के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का हाल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 03, 2026

पोर्ट ऑफ स्पेन, दो अगस्त (एपी) ब्रैंडन किंग की आक्रामक बल्लेबाजी से वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के बारिश से प्रभावित पहले दिन रविवार को तेज शुरुआत करते हुए लंच तक 9.5 ओवर में एक विकेट पर 49 रन बना लिये। किंग 27 गेंदों में सात चौकों की मदद से 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके सात चौकों में से छह पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज उबैद शाह के खिलाफ आए।

बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान ने शुरुआती स्पेल में अच्छी गेंदबाजी कर प्रभावित किया। इससे पहले शुरुआती टेस्ट में 90 रन से जीत दर्ज करने वाली वेस्टइंडीज ने अपनी विजयी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया। कप्तान रोस्टन चेज ने क्वींस पार्क ओवल में लगातार दूसरी बार टॉस जीतकर बादल छाए रहने के बावजूद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

पाकिस्तान ने हैरानी भरा फैसला लेते हुए पहले टेस्ट में आठ विकेट लेने वाले अपने प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को बाहर रखा और उबैद को टेस्ट पदार्पण का मौका दिया गया। पाकिस्तान ने अपनी टीम में कुल चार बदलाव किए हैं। पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले शान मसूद बाएं हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर के कारण बाहर हो गए हैं।

उनकी जगह अब्दुल्ला शफीक को टीम में शामिल किया गया है।

प्रमुख खबरें

UP Politics: BJP का बड़ा Action Plan, Nitin Nabin परखेंगे Western UP में जमीनी ताकत

इंसानों को मार देगा, इंसानी कंट्रोल से बाहर... AI को लेकर हर रोज हो रहे कौन-कौन से खुलासे, सच्चाई, डर या कहानी कुछ और है?

स्कूल मान्यता रिश्वत मामले में DMK नेता Anbil Mahesh से CCB ने की पूछताछ

UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज को लेकर Mayawati का केंद्र पर हमला, बोलीं- बढ़ेगा आम जनता का खर्च