पश्चिम लगातार शक्तिशाली हो रहे रूस से भयभीत है: व्लादिमीर पुतिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2018

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम लगातार शक्तिशाली हो रहे रूस से भयभीत है साथ ही उन्होंने आर्थिक वृद्धि को और आगे बढ़ाने का वादा किया। पुतिन वर्ष के अंत में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। घरेलू स्तर पर बढ़ते असंतोष तथा यूक्रेन के साथ बढ़ते विवाद के कारण अमेरिका से बिगड़ते संबंधों के बीच यह वार्षिक कार्यक्रम हुआ है।


यह भी पढ़ें: अल्बानिया ने सुरक्षा कारणों से ईरानी राजनयिकों को निष्कासित किया

पुतिन ने कहा, ‘‘अगर स्क्रीपल नहीं होते तो उन्होंने कुछ और गढ़ लिया होता।’’ पुतिन ने प्रश्नोत्तर के बड़े सत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीरिया से सैनिकों को हटाने के निर्णय की सराहना की लेकिन शीत युद्ध के हथियार समझौते से हटने के मामले में उनकी आलोचना की।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार