पश्चिम यूपी भाजपा की नयी सोशल मीडिया टीम की घोषणा, इन लोगों को मिली अहम जिम्मेदारी

By राजीव शर्मा | Jul 01, 2021

उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। वेस्ट यूपी बीजेपी के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बुधवार की देर रात जिला और महानगर स्तर पर सोशल मीडिया संभालने के लिए समन्वयक और सह समन्वयकों की नियुक्ति की हैं। मोहित बेनीवाल ने 57 नवयुवकों को यह जिम्मेदारी सौंपी है। मोहित बेनीवाल ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के दायरे में 14 जिले और 5 महानगर शामिल हैं। जिलों और महानगरों में सोशल मीडिया संभालने के लिए एक समन्वयक और दो-दो सह समन्वयकों की नियुक्ति की गई है। इस तरह सभी 19 जिला और महानगर इकाइयों में 57 नवयुवकों को यह दायित्व सौंपा गया है। यह टीम ट्विटर, फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहेगी। अपने-अपने जिले के अलावा प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों, अभियान और सूचनाओं को आम आदमी तक पहुंचाएगी। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश का आरोप, पैसे और प्रशासनिक ताकत से चुनाव में हेराफेरी कर रही भाजपा

जनपद मुरादाबाद रचित गुप्ता समन्वयक, मयूर भाटिया व प्रदीप कुमार सह समन्वयक, जनपद सहारनपुर विकास शर्मा अंबोली समन्वयक, अमित शर्मा व धर्मेंद्र सैनी सह समन्वयक, मुजफ्फरनगर रक्षित नामदेव समन्वयक, तरुण त्यागी व आदित्य जैन सह समन्वयक, महानगर मेरठ शोभित अग्रवाल समन्वयक, राज कौशिक व ऋषभ गर्ग सह समन्वयक, महानगर गाजियाबाद आनंद कालरा समन्वयक, हेमंत जोशी व प्रतीक माथुर सह समन्वयक, हापुड़ दुष्यंत शर्मा समन्वयक, यशवर्धन त्यागी व आशीष राणा सह समन्वयक, बागपत दीपेश तोमर समन्वयक, शिवा यादव व सनी गुप्ता सह समन्वयक, बुलंदशहर राजीव राजपूत समन्वयक, मीनू गोयल व हर्षित गर्ग सह समन्वयक, महानगर नोएडा शिवांश श्रीवास्तव समन्वयक, रचना जैन व अभिषेक कमल सह समन्वयक, जनपद मेरठ मनीष तोमर समन्वयक तथा सूरज सोनी व अमित बालियान सह समन्वयक बनाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Viveka Smaraka उद्घाटन पर बोले PM Modi: विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा बढ़ा रहे राष्ट्र का गौरव

Himachal Politics: विपक्ष की आवाज दबाने के लिए Police और Vigilance का इस्तेमाल कर रहे CM Sukhu, बोले Jairam Thakur

प्रेमचंद जयंती पर नई दिल्ली के प्रवासी भवन में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर

Farooq Abdullah के Statehood वाले बयान पर भड़के Ravinder Raina, कहा- आतंक को सही ठहराना बंद करें