फेस्टिव सीजन में रेलवे की विशेष तैयारी, पश्चिमी रेलवे 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2020

मुंबई। पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) ने कहा है कि दशहरा और दीपावली त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधाओं के लिए 12 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी, जो 156 फेरे लगाएंगी। डब्ल्यूआर ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इन 12 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियों में से पांच जोड़ी ब्रांदा टर्मिनस से, दो-दो जोड़ी इंदौर और उधना से वहीं एक-एक जोड़ी ओखा, पोरबंदर और गांधीधाम स्टेशनों से चलेंगी।

इसे भी पढ़ें: रेलवे 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 392 पर्व विशेष ट्रेनें चलाएगा

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘सभी रेलगाड़ियां विशेष रेलगाड़ियों के तौर पर चलाई जाएंगी और उनका विशेष किराया होगा।’’ ये रेलगाड़ियां पूरी तरह से आरक्षित होंगी और इनके लिए बुकिंग 17 से 22 अक्टूबर के बीच प्रारंभ हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

बुडापेस्ट में R Vaishali का कमाल, So और Niemann को दी मात

China vloggers fake Delhi Video | गलत नैरेटिव फैलाना: चीन के व्लॉगर्स द्वारा ढाका को दिल्ली बताकर पेश करने की कोशिशों पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

1977 में हार के बाद Rahul Gandhi के जन्मदिन पर नहीं आए थे साथी, Sonia Gandhi ने आत्मकथा में किया जिक्र

Team India के स्टार बल्लेबाज Sanju Samson ने 11 साल के संघर्ष के बाद बनाई खास पहचान