'30 जून तक होगा WFI का चुनाव', अनुराग ठाकुर बोले- खेल और खिलाड़ियों पर सरकार का विशेष ध्यान

By अंकित सिंह | Jun 08, 2023

डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बुधवार को मुलाकात की थी। इस बाद खबर आई थी कि 15 जून तक प्रदर्शन नहीं होंगे। इन सब के बीच केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। अनुराग ठाकुर ने आज फिर कहा कि कल विरोध करने वाले पहलवानों के साथ मुलाकात सकारात्मक रही। हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि 15 जून तक जांच पूरी कर ली जाएगी और चार्जशीट फाइल कर दी जाएगी। डब्ल्यूएफआई का चुनाव 30 जून तक होगा। 

बुधवार को क्या कहा था

अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से मुलाकात के बाद बुधवार को कहा था कि पहलवानों से मेरी 6 घंटे लंबी चर्चा हुई। हमने पहलवानों को आश्वासन दिया है कि 15 जून तक जांच पूरी कर ली जाएगी और चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। 30 जून तक डब्ल्यूएफआई के चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि कुश्ती महासंघ की एक आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता एक महिला करेगी। पहलवानों के खिलाफ सभी एफआईआर वापस ली जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Wrestlers Protest: बृजभूषण सिंह पर लगे आरोपों के बहाने प्रियंका का PM Modi पर वार, पूछा- कार्रवाई क्यों नहीं हुई

ठाकुर ने कहा कि पहलवानों ने यह भी अनुरोध किया कि 3 कार्यकाल पूरा कर चुके बृजभूषण सिंह और उनके सहयोगियों को दोबारा नहीं चुना जाना चाहिए। 15 जून से पहले पहलवान कोई धरना नहीं करेंगे। ठाकुर ने कहा कि पहलवानों ने अनुरोध किया कि 3 कार्यकाल पूरा कर चुके बृजभूषण सिंह और उनके सहयोगियों को दोबारा नहीं चुना जाना चाहिए। उन्होंने मांगी की कि पहलवानों के खिलाफ सभी एफआईआर वापस ली जाए।

प्रमुख खबरें

UDF में कोई विवाद नहीं, Congress सांसद Adoor Prakash ने मतभेद की खबरें नकारीं

Prabhasakshi NewsRoom: DRDO के Kaveri Engine ने Russia में पास किये सारे परीक्षण, अब भारत के Ghatak Drone से जुड़कर दुश्मनों के छुड़ाएगा छक्के

Himanta Biswa Sarma ने Mahatma Gandhi और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Lal Bahadur Shastri Birth Anniversary: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे लाल बहादुर शास्त्री, दिया था जय जवान, जय किसान का नारा