WFI अध्यक्ष का बयान, विनेश फोगाट के लिए अंतिम आस तक लड़ेंगे, उन्होंने कोई गलती नहीं की

By अंकित सिंह | Aug 07, 2024

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद हर कोई हैरान है। इन सब के बीच भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष संजय सिंह का भी बड़ा बयान सामने आया है। संजय सिंह ने अपने बयान में कहा कि यह हमारे देश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी अच्छी कुश्ती लड़ने और फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद भी उन्हें 100 ग्राम अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। भारत सरकार ने विनेश फोगाट को उनका कोच, पोषण विशेषज्ञ और फिजियो उपलब्ध कराया है। ये सभी खेल गांव में उनके साथ हैं, उनका वजन 2 दिन तक स्थिर था लेकिन रातोंरात बढ़ गया, इसका कारण उनके पोषण विशेषज्ञ और उनके कोच ही बता सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Paris Olympics: अस्पताल में भर्ती हुईं व‍िनेश फोगाट, अयोग्य घोष‍ित होने के बाद रोने लगे चाचा महावीर

इन सब के बीच सूत्रों ने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से बात की और उनसे इस मुद्दे पर भारत के पास मौजूद विकल्पों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी मांगी।  सूत्रों ने यह भी दावा किया कि पीएम ने उनसे विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों का पता लगाने के लिए कहा। उन्होंने पीटी उषा से यह भी आग्रह किया कि अगर इससे विनेश को मदद मिलती है तो वह अपनी अयोग्यता के संबंध में कड़ा विरोध दर्ज कराएं। वहीं, विपक्षी सांसदों ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य घोषित करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री आज दोपहर 3 बजे इस मामले पर बयान देंगे। 

प्रमुख खबरें

Assam Election: हिमंता का Owaisi पर तीखा हमला, मिया समुदाय को बना रहे हैं हथियार

Kerala में Rahul Gandhi का LDF पर बड़ा हमला, बोले- चुनाव बाद वामपंथ नहीं बचेगा

Strait of Hormuz Crisis | आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच सरकार सख्त, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के निर्देश

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी EMD जमा करने की प्रक्रिया, खत्म होगा मानवीय हस्तक्षेप