अब जासूसी कांड में घिरे सिसोदिया, CBI ने दर्ज किया नया केस, जानें क्या फीडबैक यूनिट

By अभिनय आकाश | Mar 16, 2023

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले तो सीबीआई की गिरफ्त में आए सीबीआई को ईडी ने भी झटका देते हुए अपने रिमांड में ले लिया। अब सीबीआई की तरफ से मनीष सिसोदिया की परेशानी और बढ़ सकती है। सीबीआई ने 'फीडबैक यूनिट' मामले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दिल्ली सरकार की 'फीडबैक यूनिट' में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया। 

इसे भी पढ़ें: शराब पर फूंक-फूंक कर कदम रख रही दिल्ली सरकार, जारी रहेगी पुरानी आबकारी नीति

कैसे हुई शुरुआत

2015 में आप सरकार दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के नियंत्रण की लड़ाई हार गई थी। उपराज्यपाल को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा का नियंत्रण मिल गया। विवाद  के बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सतर्कता विभाग के तहत अपनी खुद की जांच शाखा बनाने का फैसला किया। इस तरह फीडबैक यूनिट या एफबीयू का बीजारोपण हुआ। एफबीयू का उद्देश्य दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र के तहत सरकारी विभागों, स्वायत्त निकायों, संस्थानों और अन्य संस्थाओं पर नजर रखना था। फीडबैक यूनिट बनाने का निर्णय 29 सितंबर, 2015 को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया था। 

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus