Chai Par Sameeksha: राम मंदिर से भाजपा को क्या लाभ होगा? क्या इंडिया गठबंधन की सारी हवा निकल गयी?

By अंकित सिंह | Jan 22, 2024

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हो रही राजनीति, इंडी एलायंस में चल रही उठापटक और राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी। इस दौरान प्रभासाक्षी संपादक नीरज कुमार दुबे ने कहा कि देश में राममय स्थिति को देखकर ही विपक्ष के कई नेताओं के सुर अब बदले बदले नजर आ रहे हैं। इंडिया गठबंधन पर उन्होंने कहा कि इसके घटक दलों का आभार व्यक्त किया जाना चाहिए कि उन्होंने चुनाव से पहले ही देश की आंखें खोल दी हैं।

इसे भी पढ़ें: 'राम आग नहीं, ऊर्जा हैं, राम विवाद नहीं, समाधान हैं', Ayodhya से विरोधियों को PM Modi का बड़ा संदेश

कुछ ने अपने वोट बैंक को देखते हुए इसमें शामिल होने से साफ तौर पर मना कर दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल लगातार सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति करते आ रहे हैं। यह वही केजरीवाल है जो गुजरात चुनाव के समय नोट पर लक्ष्मी और गणेश जी की फोटो की मांग कर चुके हैं। नीरज दुबे ने कहा कि जनता की जो भावनाएं हैं उसकी कद्र राजनेताओं को करनी पड़ती है। देश ही नहीं, विदेश में भी राम नाम की गूंज दिखाई दे रही है। यही कारण है कि इसकी कोई भी राजनेता अनदेखी नहीं कर सकता है। लोकसभा चुनाव बिल्कुल दहलीज पर है इसलिए राजनीतिक दलों को फूंक फूंक के कदम उठाना पड़ रहा है। 

नीरज दुबे ने कहा कि हां, भाजपा इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश करेगी, इसका बड़ा कारण यह है कि सबसे ज्यादा संघर्ष राम मंदिर के लिए भाजपा ने ही किया है। भाजपा के ही बड़े नेताओं ने कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि वह जमाना गया जब राम भक्तों पर गोली चला दी जाती थी। अब जनता जागरुक है। अब जनता को पता है कि उसे क्या करना है। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी आरएसएस का इवेंट नहीं है। यह श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट का कार्यक्रम है जिसका गठन सुप्रीम कोर्ट का निर्देश के बाद सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि सब कुछ नियमों के मुताबिक हुआ है। ऐसे में इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल इस कार्यक्रम में अपना हाथ बंटा सकते थे। किसी को मना नहीं किया गया था। 

नीरज दुबे से हमने कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी बातचीत की। साथ ही साथ राम मंदिर को लेकर जो राहुल गांधी ने बयान दिया था, उसपर भी हमने सवाल पूछा। नीरज दुबे ने कहा कि अगर कांग्रेस मानती है कि धर्म निजी विषय है, ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की संत वाली फोटो को क्यों वायरल किया जा रहा था। 2018 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी मंदिर क्यों जा रहे थे, राहुल गांधी का गोत्र क्यों बताया जा रहा था? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल असम में है। असम में ही पार्टी के पुराने कार्यकर्ता राहुल गांधी से न्याय मांगते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस फिलहाल कन्फ्यूजन की स्थिति में दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि कई नेताओं का दावा है कि राहुल गांधी से मिलना मुश्किल हो जाता है। राहुल गांधी के जो आसपास नेता हैं, वही फैसला लेते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही इंडिया गठबंधन बन चुका है, लेकिन कई उसके सहयोगी दल कांग्रेस पर आरोप लगाते रहे हैं कि पुरानी पार्टी को इसकी चिंता नहीं है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा