अमेरिका जाने से पहले और वहां आने के बाद मोदी ने चीन के साथ क्या बड़ा खेल कर दिया, ड्रैगन को उसी के जाल में फंसा दिया

By अभिनय आकाश | Jun 27, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सफल अमेरिकी दौरा चीन से बर्दाश्त नहीं हो रहा। भारत ने चीन को चीन के ही जाल में फंसा दिया है। चीन लगातार भारत के पड़ोसी देशों को उसके खिलाफ ही खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इसी रणनीति में भारत चीन से भी आगे निकल गया है। आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि अमेरिका जाने से पहले ही भारत ने चीन के साथ एक बड़ा खेल कर दिया था। भारत ने पहले तो सभी को हैरान करते हुए चीन के दुश्मन देश वियतनाम को मुफ्त में एक युद्धपोत दे दिया। अब चीन के दूसरे दुश्मन यानी फिलीपींस का भारत में आगमन हो गया है। फिलीपींस के विदेश मंत्री एनरिक ए मनाओं चार दिवसीय यात्रा पर भारत में रहेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच निवेश एवं कारोबार, नौवहन सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन सहित द्विपक्षीय सहयोग को प्रगाढ़ बनाने को लेकर चर्चा होगी। 

इसे भी पढ़ें: चीन से कोई लेना-देना नहीं, GE 414 इंजन सौदा भारत-अमेरिका संबंधों को बढ़ाने के बारे में है

चीन के करीबी पड़ोसी वियतनाम को एक हफ्ते पहले ही एक युद्धपोत गिफ्ट किया है। इस युद्धपोत के मिलने के बाद साउथ चाइना सी में वियतनाम की ताकत बढ़ जाएगी। साउथ चाइना सी वो इलाका है जहां चीन गलत तरीके से कब्जे की फिराक में है। चीन साउथ चाइना सी में आर्टिफिशियल आइलैंड बनाकर कई देशों के समुद्री क्षेत्रों पर कब्जा कर रहा है। इन्हीं में से एक देश वियतनाम भी है। लेकिन भारत से युद्धपोत मिलने के बाद वियतनाम चीन को जवाब देने की स्थिति में आ जाएगा। भारत वियतनाम को स्वदेशी मिसाइल कॉर्बोट आईएनएस कृपाण उपहार में दिया है। भारत वैसे तो काफी समय से आईएनएस कृपाण का इस्तेमाल कर रहा था लेकिन दोस्ती के तौर पर उसने इसे वियतनाम को गिफ्ट कर दिया। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand Student Protest: 5 घंटे चली बैठक, CBI जांच पर नहीं बनी बात, 10 अगस्त को होगा विधानसभा घेराव

Mamata Banerjee पर हमले को लेकर TMC सांसद Kalyan Banerjee ने BJP नेता सुवेंदु अधिकारी को घेरा

Mamata Banerjee पर हमले से गरमाया बंगाल का माहौल, BJP ने TMC के आरोपों पर किया पलटवार

Gold और Silver की कीमतों में आएगी भारी तेजी, West Asia Tension और Inflation डेटा पर रहेगी निवेशकों की पैनी नजर