क्या बड़ा करने जा रहा है भारत? ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बीच मोदी ने अचानक बुलाई बैठक

By अभिनय आकाश | Aug 08, 2025

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस के साथ नई दिल्ली के तेल व्यापार को लेकर भारत से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा के बाद भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद गहराने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक आपात बैठक बुलाई है। इससे भारतीय वस्तुओं पर कुल अमेरिकी टैरिफ बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मंत्रिमंडल अमेरिका के साथ आगे के व्यवहार पर चर्चा करेगा और भविष्य की रणनीतिक कार्रवाई तय करेगा।

इसे भी पढ़ें: भारत के खिलाफ ट्रंप का टैरिफ वॉर- बातचीत से पहले दबाव बनाने की कोशिश या बड़ी लड़ाई का संकेत

प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि किसानों के हितों की रक्षा उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और घोषणा की कि भारत इस मोर्चे पर कभी समझौता नहीं करेगा। उनका यह बयान ट्रम्प द्वारा अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के एक दिन बाद आया है, जिसमें भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल की निरंतर खरीद का हवाला दिया गया था। दिल्ली में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बोलते हुए, मोदी ने स्वीकार किया कि ऐसा कदम उठाने पर उन्हें व्यक्तिगत रूप से भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह इसके लिए तैयार हैं। 

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त