15 अक्टूबर को भारत ऐसा क्या बड़ा करने जा रहा है? पाक पर अफगानी हमलों के बीच अमेरिका ने बीच समुंदर उतारा युद्धपोत

By अभिनय आकाश | Oct 14, 2025

चीन और अमेरिका की ये फितरत रही है कि दोनों ही देश अपने से ऊपर किसी को भी देखना नहीं पसंद करते हैं। दुनिया में जो कुछ भी होता है तो इन दोनों देशों की दखलअंदाजी जरूर देखने को मिलती है। किसी भी देशों के बीच झगड़ा हो या फिर ट्रेड वॉर चीन और अमेरिका हर जगह टांग अड़ाने के लिए हर वक्त आ ही जाते हैं। खासकर अमेरिका इसमें माहिर हैं। इस वक्त भारत के पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। लेकिन इस बीच अमेरिका और चीन ने भारत को लेकर अपने खेल में लगए गए हैं। अमेरिका ने अचानक अपने जंगी जहाज को समुद्र में उतराकर भारत को भी चौंका दिया है। दरअसल, भारत जब भी कभी अपनी ताकत बढ़ाने वाला कोई काम करता है तो अमेरिका और चीन को घबराहट होती है। 

इसे भी पढ़ें: सब चुकाएंगे कीमत, 8 नवंबर से चीन बंद करने जा रहा है दुनिया का हुक्का-पानी, ट्रंप समझौते को गिड़गिड़ाएंगे, मोदी सुलह करा पाएंगे?

चीन और अमेरिका ने जिन जहाजों को समुद्र में उतारा है, उन्हें ये समुद्री अनुसंधान पोत बताते हैं लेकिन असल में इसका इस्तेमाल दूसरे देशों की सैन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जाता है। चीन का जासूसी जहाज युआन वांग 5 मलेशिया से हिंद महासागर में पहुंच चुका है। वहीं अमेरिका का भी जासूसी जहाज ओसेन टाइटन भी भारत के पश्चिमी तट पर पहुंचा हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप की चमचागिरी करते हुए शहबाज ऐसा क्या बोल गए? मुंह दबाकर हंसने लगी मेलोनी

चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी का युआन वांग 5 अत्याधुनिक उपग्रह और मिसाइल ट्रैकिंग पोत हिंद महासागर क्षेत्र में वापस आ गया है। युआन वांग 5 के आखिरी बार 18 सितंबर के आसपास इंडोनेशिया के पास होने की सूचना मिली थी।  ईंधन भरवाने के नाम पर साल 2022 में 11 से 17 अगस्त तक हंबनटोटा में ये जहाज रहने वाला था। भारत ने श्रीलंका से साफ कह दिया था कि इससे इस क्षेत्र की सुरक्षा और आर्थिक हितों पर असर होगा। हंबनटोटा बंदरगाह को श्रीलंका ने 2016 में चीन की एक सरकारी कंपनी को पट्टे पर दे दिया था।  

प्रमुख खबरें

Ebola को लेकर India का नया Travel Advisory: संक्रमित देशों से लौटें तो खुद को आइसोलेट करें

काला हिरण फिल्म पर Salman Khan के लीगल नोटिस का निर्माता अमित जानी ने दिया जवाब, कहा- यह कोई बायोपिक नहीं है

केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju का राष्ट्रविरोधी ताकतों पर तीखा हमला, बोले- लोकतंत्र का दुरुपयोग बंद हो

दिल्ली में छतों पर लगी 23,000 सौर इकाइयों से दो लाख घरों को मिल रही बिजली