भाजपा जो वादा करती है, उसे हर कीमत पर पूरा करती है: नरेन्द्र मोदी

By अंकित सिंह | Dec 12, 2019

झारखंड के धनबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भाजपा पर पूरे देश को विश्वास, वह जो वादा करती है उसे हर कीमत पर पूरा करती है। बीते कुछ हफ्तों से मैंने झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा किया है, वहां का माहौल जाना है, लोगों से बात की है। मैं राजनीति के अनुभव के आधार पर कहता हूं कि एक बार बिल्कुल स्पष्ट है कि पूरे झारखंड में कमल के फूल को लेकर भाजपा की डबल इंजन सरकार को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। मोदी ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ 6 महीने में दिखाया है कि संकल्प चाहे कितने भी बड़े हों, कितने भी मुश्किल हों, उन्हें पूरा करने के लिए हम दिन रात एक कर देते हैं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि छोटे किसान, खेत मजदूर, छोटे दुकानदार और छोटे व्यापारियों के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन की व्यवस्था करने का हमने वादा किया था जो पूरा हुआ। विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इरादे और कारनामे इसी के साथ ये स्थिति पैदा हुई है। कांग्रेस के साथ JMM और RJD और बचे-खुचे वामपंथी जैसे इनके सहयोगी हमेशा यही करते रहे हैं। हम सुख वैभव के पीछे नहीं दौड़ते हैं, न ही हम चैन की नींद सोते हैं। हर पल देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए हम हमेशा अपने आप को मिटाते रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: विभाजन के तुरंत बाद जो काम नेहरू को करना चाहिए था वो अब मोदी ने किया

मोदी ने कहा कि भाजपा ने आपसे ये कहा था कि देश में एक ही संविधान लागू करेंगे, जम्मू-कश्मीर में भी भारतीय कानून लागू करेंगे। आज जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हट चुका है और भारत का संविधान पूरी तरह से वहां लागू है। राम जन्मभूमि को लेकर जो विवाद सदियों से चल रहा था जिसको कांग्रेस ने जानबूझ कर उलझाया। हमने कहा था, हमारे संकल्प पत्र में लिखा था कि राम जन्मभूमि विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएंगे। हमने अपना वादा निभाया और इसको शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया। सब कुछ देश की एकता, भाईचारा, सद्भाव को मजबूत बनाने के रास्ते पर किया गया। देश ने दिखा दिया कि देश की एकता क्या है, देश में भाईचारा क्या है, देश में सभी धर्म के लोग कैसे मिलजुल कर रहते हैं। पूरी दुनिया को हिंदुस्तान ने एकता का संदेश दे दिया है। जब भाजपा को पहली बार दिल्ली में आपने अवसर दिया, तो अलग झारखंड का वादा भी अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने पूरा कर दिया। कुछ लोग तो कहते थे कि झारखंड मेरी लाश पर बनेगा, आज वही लोग आपसे वोट लेने निकले हैं, आप उन्हें माफ़ कर सकते हैं क्या?

 

प्रमुख खबरें

उन्नाव रेप पीड़िता की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात, बोलीं- न्याय के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी मिलना चाहती हूं

अमेरिका में तेलंगाना के छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत, जांच तेज होने के साथ ही परिवार कर रहा जवाब का इंतजार

2026 में भारत में आएगी Tata Avinya, 500 km से ज्यादा की होगी रेंज

शिवसेना ने की BMC 2026 चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, गोविंदा का भी नाम शामिल