Gaza को लेकर किस खतरनाक प्लान पर काम कर रहा इजरायल? नॉर्थ की आबादी को साउथ की तरफ जाने का क्यों दिया आदेश

By अभिनय आकाश | Oct 15, 2024

गाजा की 23 लाख की आबादी में से करीब 90% लोग विस्थापित हो गए है। वहीं, इजरायल ने नॉर्थ गाजा की करीब 4 लाख की बची आबादी को भी साउथ गाजा की तरफ जाने का आदेश दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल अधिकार समूहों ने कहा है कि उन्हें डर है कि इजरायल एक खतरनाक प्लान पर काम कर रहा है, जिसमें वह सभी लोगों को नॉर्थ गाजा से बाहर कर बचे लोगों को हमास का लड़ाका करार देते हुए मार देगा, कुछ सरेंडर कर देंगे तो कुछ भूख से मारे जाएंगे। हालाकि इजरायल की सेना का कहना है कि उसे ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है।

इसे भी पढ़ें: Israel पर क्यों भड़क गया भारत, तुरंत रोको...34 देशों के साथ खड़े होकर बोल दी बड़ी बात

दक्षिणी गाजा पट्टी पर इजराइली हमलों में रात भर में कम से कम 15 लोग मारे गए, जिनमें छह बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। नासिर अस्पताल के अनुसार, मंगलवार की सुबह दक्षिणी शहर बेनी सुहैला में एक घर पर हमला हुआ, जिसमें एक ही परिवार के कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे और एक महिला शामिल हैं। यूरोपियन अस्पताल के अनुसार, निकटवर्ती शहर फखारी में मंगलवार की सुबह एक घर पर हमला हुआ, जिसमें तीन बच्चों और एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। 

प्रमुख खबरें

Congress नेता Aradhana Mishra का UP सरकार पर आरोप, राज्य में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित

Delhi में British Liquor पर घटेगा Customs Duty, 15 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती है Scotch

Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने दी बधाई

बिहार में Flood mismanagement पर बड़ी कार्रवाई, सात Engineer निलंबित