By एकता | Nov 19, 2024
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने दुबई के ग्लोबल फ्रेट समिट में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों से लेकर सुपरस्टार बनने तक के सफर के बारे में बात की। अभिनेता ने अपने करियर के खराब दौर के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे वह बुरे समय में बाथरूम में जाकर रोते थे। किंग खान ने लोगों को कई जरुरी और प्रेरक संदेश भी साझा किए। अभिनेता ने लोगों को असफलताओं से निपटने के तरीके भी बताएं।
किंग खान ने असफलताओं से निपटने पर अपनी राय साझा करते हुए कहा, 'आपको यह विश्वास करना होगा कि दुनिया आपके खिलाफ नहीं है, या आपकी वजह से कुछ गलत नहीं हुआ है या दुनिया आपके काम को बर्बाद करने की साजिश कर रही है। नहीं।' उन्होंने कहा, 'आपको यह विश्वास करना होगा कि आपने इसे बुरी तरह से किया है। फिर आपको आगे बढ़ना होगा। निराशा के क्षण आते हैं, लेकिन ऐसे क्षण भी आते हैं जब आप कहते हैं 'चुप रहो, अब उठो और आगे बढ़ो।'