Govinda की पत्नी सुनीता ने पंडित मुकेश शुक्ला पर क्या बोला? एक्टर को वीडियो जारी कर क्यों मांगनी पड़ी माफी

By एकता | Nov 05, 2025

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा उनके पारिवारिक पुजारी पंडित मुकेश शुक्ला पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। गोविंदा ने जोर देकर कहा है कि वह अपनी पत्नी के उन बयानों का समर्थन नहीं करते हैं और पंडित मुकेश तथा उनके परिवार का उनकी जिंदगी में बहुत सम्मान है।

यह पूरा मामला तब सामने आया जब पारस छाबड़ा के यूट्यूब चैनल पर एक बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा ने पंडितों और पूजा-पाठ पर अपनी राय रखते हुए कहा था, 'हमारे घर में भी एक हैं, गोविंदा के पंडित। वह भी ऐसे ही हैं, पूजा करवाते हैं, 2 लाख रुपये देते हैं। मैं उनसे कहती हूं कि तुम खुद ही पूजा करो, उनका कराया हुआ पूजा पाठ कुछ काम नहीं आने वाला है। भगवान आपकी खुद की की हुई प्रार्थनाओं को स्वीकार करेंगे। मैं इन सब में विश्वास नहीं करती। अगर मैं दान भी करती हूं या कोई अच्छा काम भी करती हूं, तो मैं अपने कर्मों के लिए अपने हाथों से करती हूं।'

इसे भी पढ़ें: Mastiii 4 का ट्रेलर विवादों में, सोशल मीडिया पर छिड़ी 'चीप' कॉमेडी बनाम 'मजेदार वापसी' की जंग

सुनीता का गोविंदा के करियर और टीम पर कमेंट

इसी पॉडकास्ट में सुनीता ने अपने पति गोविंदा के मौजूदा करियर और प्रोफेशनल सर्कल को लेकर भी कई तीखी टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि गोविंदा को अपने स्वास्थ्य और वजन पर ध्यान देना चाहिए, 'अब चीची को अपना वजन कम करना होगा और अच्छा दिखना होगा। उसकी स्किन खराब हो गई है। उसे अपना ख्याल रखना चाहिए, यही मेरी इच्छा है।'

गोविंदा की प्रोफेशनल टीम पर सुनीता ने कहा, 'समस्या यह है कि उसे अच्छी टीम नहीं मिलती। वह जिस सर्कल में बैठता है, उसमें बेवकूफ राइटर हैं जो राइटर कम और बेवकूफ ज्यादा हैं। वे उसे बेवकूफ बनाते हैं और बहुत बुरी सलाह देते हैं। उसे अच्छे लोग नहीं मिलते।'

उन्होंने दावा किया कि वे लोग उन्हें (सुनीता को) पसंद नहीं करते क्योंकि वह सच बोलती हैं, और गोविंदा उनके (सुनीता के) खिलाफ की गई बातों पर यकीन कर लेते हैं। उन्होंने आलोचकों को  सलाह दी कि 'मेरे मुंह पर कहो, उससे नहीं।'

सुनीता ने अपनी चैरिटी योजनाओं पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वह एक ओल्ड-एज होम और जानवरों के लिए शेल्टर बनाना चाहती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह ये काम अपने पैसे से करेंगी और गोविंदा से सपोर्ट नहीं लेंगी, जो उनके अनुसार सिर्फ अपने चमचों को पैसे देते हैं।

इसे भी पढ़ें: Madhuri Dixit Canada Tour | कनाडा टूर पर माधुरी दीक्षित की मनमानी, देरी और खराब आयोजन से फैंस नाराज

अफवाहों पर सुनीता ने क्या कहा?

बातचीत में गोविंदा की पर्सनल लाइफ की अफवाहों और अफेयर के आरोपों पर भी चर्चा हुई। सुनीता ने कहा कि वह ऐसी अफवाहों पर तब तक यकीन नहीं करेंगी जब तक उन्हें खुद सबूत न दिख जाए। गौरतलब है कि इस कपल ने पहले भी अपने तलाक की खबरों को खारिज करते हुए ऐसी अटकलों को बेबुनियाद बताया था।

प्रमुख खबरें

Womens Cricket का बदलेगा कैलेंडर, ICC ने Champions Trophy की तारीख बदली, नए Tournament को मंजूरी।

Indian Economy के लिए Good News, सरकार ने समय से पहले हासिल किया Fiscal Deficit का Target

Tata Sons Listing पर Noel Tata की आपत्ति, Stock Market में ग्रुप शेयरों को लगा बड़ा झटका

ICC का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोपों पर Cricket Canada सस्पेंड, लेकिन Players खेलेंगे मैच