ड्रैगन और हाथी की जोड़ी...ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच भारत का नाम लेकर जिनपिंग ने अमेरिका को तगड़ा जवाब दे दिया

By अभिनय आकाश | Apr 01, 2025

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन-भारत संबंधों के विकास ने यह प्रदर्शित किया है कि दोनों देशों के लिए पारस्परिक उपलब्धियों के भागीदार बनना सही विकल्प है। उनकी यह टिप्पणी दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई संदेश देने के बाद आई। चीन की शिन्हुआ समाचार एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में शी ने कहा कि भारत-चीन संबंधों को 'ड्रैगन-हाथी टैंगो' का रूप लेना चाहिए - जो कि उनके प्रतीकात्मक जानवरों के बीच नृत्य है।

इसे भी पढ़ें: भारत से पड़ोसी अब केवल दूर ही नहीं जा रहे, दुश्मनों से मिलकर उन्हें उकसा भी रहे, एक लाइन में बिठाकर करना होगा सबका तगड़ा इलाज

सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि अमेरिका से भिड़ते वक़्त चीन ने अचानक भारत को अपना दोस्त बोलना शुरू कर दिया है। चीन भारत के साथ प्यारी प्यारी बातें करने लगा है। चीन ने भारत का नाम लेते हुए पिछले महीने भी कहा था कि आज के समय मे हाथी और ड्रैगन के बीच साझेदारी सबसे अहम है। चीन भारत को हाथी और खुद को ड्रैगन बोलता है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि भारत और चीन के रिश्तों को बेहतर बनाने का इकलौता रास्ता यही है कि हाथी और ड्रैगन ताल से ताल मिलाकर चले। वांग यी ने कहा है कि दोनों देशों के पास एक दूसरे को नीचा दिखाने की बजाए सपोर्ट करने की ज्यादा जरूरत है।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक