Joe Biden ने फोन पर ऐसा क्या कहा? PM मोदी ने झट से डॉयल कर दिया पुतिन का नंबर

By अभिनय आकाश | Aug 27, 2024

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते यूक्रेन का दौरा किया और सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ अन्य विषयों के अलावा वहां की स्थिति पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच नवीनतम बातचीत पीएम मोदी के युद्धग्रस्त यूक्रेन के दौरे के लगभग चार दिन बाद हुई जहां उन्होंने राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। यूक्रेनी नेता से बातचीत के दौरान उन्होंने बातचीत और कूटनीति से युद्ध का समाधान निकालने की बात दोहराई। 

इसे भी पढ़ें: Russia ने Ukraine पर दाग दी 200 मिसाइलें, बाइडेन ने आनन-फानन में मोदी को फोन मिलाय

इससे पहले मोदी की रूस, पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा और बांग्लादेश में हालिया घटनाक्रम के बाद बाइडेन-मोदी के बीच पहली बातचीत हुई। व्हाइट हाउस ने कॉल के रीडआउट में कहा कि दोनों नेताओं ने मोदी की पोलैंड और यूक्रेन की हालिया यात्रा के साथ-साथ सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठकों पर भी चर्चा की। राष्ट्रपति ने पोलैंड और यूक्रेन की उनकी ऐतिहासिक यात्राओं के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की, जो दशकों में किसी भारतीय प्रधान मंत्री की पहली यात्रा थी। बाइडेन और मोदी ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के आधार पर अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपने निरंतर समर्थन की पुष्टि की।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा