Kejriwal ने सपने में आकर ऐसा क्या कहा? भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद फिर से AAP में लौटे दिल्ली के पार्षद

By अभिनय आकाश | Aug 30, 2024

बवाना के पूर्व विधायक और वर्तमान वार्ड 28 पार्षद रामचंद्र, इस सप्ताह की शुरुआत में आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन अब वो फिर से आप में शामिल हो गए, उन्होंने अपने पहले के फैसले को एक गलती बताया जिसे वह सुधारना चाहते हैं। रामचंद्र ने कहा कि उनके जाने के बाद उन्हें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का सपना आया, जिन्होंने उन्हें आप छोड़ने के लिए फटकार लगाई और डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया, गोपाल राय, डॉ. संदीप पाठक और अन्य आप नेताओं से मिलने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया टीम भाजपा की फैलाई गलत सूचनाओं का दृढ़ता से मुकाबला करे: आप नेता

उन्होंने सिसौदिया और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में घोषणा करते हुए कहा कि मैं आज शपथ लेता हूं कि गुमराह होने पर मैं दोबारा उनके प्रभाव में नहीं आऊंगा। मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के पुराने साथी, बवाना विधानसभा के पूर्व विधायक और वर्तमान पार्षद साथी रामचंद्र जी से मुलाक़ात हुई। आज वे वापस अपने आम आदमी परिवार में लौट आये हैं।  

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में