सूर्यास्त के बाद...हाथ जोड़ कर क्या बोलीं ममता, कर दिया बड़ा ऐलान

By अभिनय आकाश | May 04, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मतगणना के बीच सोमवार को अपनी पहली प्रतिक्रिया में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पार्टी उम्मीदवारों और मतगणना एजेंटों से मतगणना केंद्रों को न छोड़ने का अनुरोध किया। उनका यह संदेश ऐसे समय आया है जब सुबह तक के रुझान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लगभग 190 सीटों पर मजबूत बढ़त दिला रहे हैं। एक वीडियो संदेश में बनर्जी ने कहा कि दुखी मत होइए। इंतजार कीजिए और देखिए। हम आपके साथ हैं… मैंने कहा था कि सूरज ढलने के बाद (शाम को) आप जीतेंगे। हम लड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह की आंख, कान और जुबान, जिनकी ‘साइलेंट’ रणनीति ने बंगाल में 'पोरिबरतन' के सपने को साकार किया

अपने निर्वाचन क्षेत्र में बनर्जी 13,842 वोटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से आगे चल रही हैं, जिन्हें 38,328 वोट मिले हैं। वहीं दूसरी ओर, अधिकारी ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में अगली सरकार बनाएगी। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनावों की मतगणना के दौरान हिंदू वोटों के महत्वपूर्ण एकीकरण को इस संभावना का कारण बताया।

प्रमुख खबरें

National Film Awards 2026 | दिल्ली से बाहर पहली बार गुजरात के केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी विजेताओं को सम्मानित

वैश्विक दबाव के बीच UN में पहले बहुपक्षवाद शिखर सम्मेलन की भारत ने की सह-मेजबानी

Sakshi Chaudhary ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेता Villegas को 5-0 से हराकर किया उलटफेर

Ganesh Visarjan 2026: अनंत चतुर्दशी पर बप्पा का विसर्जन से पहले इस विधि से करें श्री गणेश की विदाई पूजा