Bangladesh पर मणिशंकर ने ये क्या कह दिया, भारत में भी ऐसे ही हालात

By अभिनय आकाश | Aug 08, 2024

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को हाल ही में भारत की स्थिति की तुलना हिंसाग्रस्त बांग्लादेश से करने पर भारतीय जनता पार्टी की आलोचना का शिकार होना पड़ा। नई एजेंसी आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में अय्यर ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि के बावजूद, बेरोजगारी और असमानता जैसे मुद्दे बढ़े हैं, जिससे बांग्लादेश में उथल-पुथल मची हुई है। अय्यर ने बताया कि बांग्लादेश के लोकतंत्र में खामियां सामने आई हैं, जैसा कि उनके चुनावों में स्पष्ट है, जहां निष्पक्षता की चिंताओं के कारण विपक्षी दलों ने भाग लेने से परहेज किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत अभी उस स्थिति में नहीं पहुंचा है, क्योंकि विपक्षी दल अभी भी चुनावों में भाग ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Pakistan से प्रॉक्सी वॉर, चीन से एलएसी पर टेंशन और अब, बांग्लादेश के हालात पर आया CDS अनिल चौहान का बयान

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे देश में वैसी परिस्थिति नहीं है, विपक्ष की पार्टियां भाग ले रही हैं, लेकिन बहुत से आरोप लग रहे हैं जिनका कोई मुनासिब जवाब नहीं मिल रहा है। 

प्रमुख खबरें

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष

Congress के नए कार्यकारी अध्यक्ष Imran Masood बोले, पार्टी हित सर्वोपरि रहेगा

राजस्थान में Vishvendra Singh को कांग्रेस का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

BJP कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सपा और कांग्रेस का मुकाबला करें, Vinod Tawde का आह्वान