Maulana Arshad Madani ने न्यूयॉर्क के नए मेयर का जिक्र करते हुए भारतीय मुसलमानों के बारे में क्या कहा, जिससे विवाद खड़ा हो गया?

By एकता | Nov 23, 2025

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने भारत में मुस्लिमों के साथ भेदभाव का आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। मदनी ने दावा किया कि न्यूयॉर्क में एक मुसलमान मेयर बन सकता है और लंदन में एक खान मेयर बन सकता है, लेकिन भारत में, कोई मुसलमान यूनिवर्सिटी का वाइस-चांसलर भी नहीं बन सकता।

मदनी ने कहा, 'आज, एक मुस्लिम ममदानी न्यूयॉर्क का मेयर बन सकता है, एक खान लंदन का मेयर बन सकता है, जबकि भारत में कोई यूनिवर्सिटी का वाइस-चांसलर भी नहीं बन सकता। और अगर कोई बन भी जाए, तो उसे जेल भेज दिया जाएगा, जैसे आजम खान। देखो आज अल-फलाह में क्या हो रहा है।' उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार काम कर रही है ताकि मुसलमान कभी सिर न उठा सकें।

इसे भी पढ़ें: Karnataka Congress Crisis: सिद्धरमैया ने खरगे से मुलकात की, मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलों को खारिज किया

देश की एकता पर चिंता जताई

मौलाना मदनी ने आगे कहा कि धर्म के आधार पर लोगों को बांटने से देश कमज़ोर हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा, 'जो हो रहा है, उसे देखकर लगता है कि फिरकापरस्त ताकतें इस्लाम और मुसलमानों दोनों को खत्म करने पर तुली हुई हैं। लेकिन शायद उन्हें यह नहीं पता कि इस्लाम का यह चिराग कभी नहीं बुझेगा और जिन्होंने इसे बुझाने की कोशिश की, वे खुद बुझ गए।' उन्होंने भारत के सामाजिक ताने-बाने को बचाने और संवैधानिक सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए एकता और न्याय की जरूरत बताई।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: बहराइच में एसआईआर में लापरवाही बरतने वाले दो बीएलओ निलंबित

भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया

मदनी के बयान पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। भाजपा नेता यासर जिलानी ने मदनी के बयान को 'कन्फ्यूजिंग' बताते हुए कहा कि मुसलमानों के लिए भारत से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती और हिंदुओं से बेहतर कोई इंसान या बड़ा भाई नहीं हो सकता।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मदनी के बयान को 'तुष्टिकरण के भजन गाने वाले' और 'आतंकवाद को कवर फायर' देने वाला बताया।

पूनावाला ने कहा, 'भारत में, आपने तो ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जैसे राष्ट्रपति मुस्लिम समुदाय से देखे हैं। क्या अरशद मदनी यह भूल गए हैं?' उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी आतंकवादी पकड़े जाते हैं, तो तुष्टिकरण की राजनीति करने वाला एक पूरा 'टेरर इकोसिस्टम' सक्रिय हो जाता है, जिसका हिस्सा दुर्भाग्यपूर्ण रूप से मदनी भी हैं।

प्रमुख खबरें

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें India में Timing और सूतक काल की Details

Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

Hariyali Amavasya 2026: सावन की अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग, जानें Puja Vidhi और दान का महत्व