जज लोया का नाम लेकर क्या बोलीं मोइत्रा? संसद में मच गया हंगामा, मिली कार्रवाई की चेतावनी

By अभिनय आकाश | Dec 14, 2024

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर संविधान में हजारों कटौती करके खून बहाने का आरोप लगाया और कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि राजनीतिक कार्यपालिका ने पिछले 10 वर्षों में व्यवस्थित रूप से लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है। संविधान के 75 साल पूरे होने पर लोकसभा में बहस के दौरान मोइत्रा ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को परेशानी इस बात से है कि उच्च न्यायपालिका के कुछ सदस्य समझौता करने की पूरी कोशिश करते नजर आते हैं।

इसे भी पढ़ें: जर्मनी में गहराया राजनीतिक संकट, विश्वास मत के बाद आएगी मध्यावधि चुनाव की आहट?

उन्होंने कहा कि विपक्ष में हमें अपना काम करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की जरूरत नहीं है। हम इसे (ऐसा करने के लिए) नहीं कह रहे हैं, लेकिन हमें परेशानी यह है कि उच्च न्यायपालिका के कुछ सदस्य हमारी संवैधानिक अदालतों की स्वतंत्रता और अखंडता से समझौता करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

The Scandal K-Drama Review | सोन ये-जिन और जी चांग-वूक का जादू, धीमी रफ्तार के बावजूद बांधे रखती है नेटफ्लिक्स सीरीज़

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य