India-Pakistan Tension के बीच नॉर्थ कोरिया ने अब क्या किया? कर दिया बड़ा 'धमाका'

By अभिनय आकाश | Apr 30, 2025

पहलगाम में इस्लामाबाद की शह पर आतंकी हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन का माहौल है। भारत इस नापाक बर्बर हमले का बदला लेगा, ये ,सोच कर पाकिस्तान में इस वक्त दहशत का माहौल है। लेकिन इन सब बातों से बेपरवाह सनकी तानाशाह किम जोंग उन अपनी अलग धुन में नजर आ रहा है। नार्थ कोरिया लगातार अपनी ताकत बढ़ाने में लगा हुआ है। सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का सफल परीक्षण किया गया है। नेक्सट जेनरेशन की मिसाइल का टेस्ट उत्तर कोरिया ने किया है। ये मिसाइल पांच हजार टन का विध्वंसक लेकर जा सकती है। उत्तर कोरिया के दावे की माने तो ये सबसे शक्तिशाली हथियार है। सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण की तस्वीरें भी उत्तर कोरिया की ओर से जारी की गई है।  

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की सुरंग वाली साजिश पर बड़ा खुलासा, आतंकियों और सैनिकों को इसी से भेजने की तैयारी, BSF-आर्मी जांच में जुटी

रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने जहाज के शक्तिशाली हमलावर हथियारों और पारंपरिक सुरक्षा के संयोजन की सराहना की और अपनी नौसेना को परमाणु हथियार संपन्न बनाने की गति बढ़ाने के लिए कार्य निर्धारित किए। जहाज के लॉन्चिंग समारोह के दौरान, किम ने कहा कि विध्वंसक को अगले साल की शुरुआत में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी का अधिग्रहण उनकी नौसेना को मजबूत करने की दिशा में उनका अगला बड़ा कदम होगा। उन्होंने उत्तर कोरिया की बढ़ती अमेरिकी नेतृत्व वाली शत्रुता से निपटने के लिए उत्तर कोरिया की निवारक क्षमता को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रमुख खबरें

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा