India-China Relation पर पीएम मोदी ने ऐसा क्या बोला, ताली बजाएंगे जिनपिंग, ग्लोबल टाइम्स ने बांधे तारीफों के पुल

By अभिनय आकाश | Mar 17, 2025

 एमआईटी के शोधकर्ता और पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी  ने भारत चीन रिश्ते को लेकर जो कहा उसकी बीजिंग में खूब चर्चा हो रही है। चीन ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो दोनों देशों के रिश्तों पर  सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है वो काबिले तारीफ है। चीनी माउथपीस ग्लोबल टाइम्स ने तनाव के बावजूद चीन के साथ संबंध सुधारने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की सराहना की है। अखबार ने एक लेख में लिखा कि पीएम मोदी की टिप्पणी दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार के नजरिए को रेखांकित करती है। सिंघुआ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय रणनीति संस्थान में रिसर्च डिपार्टमेंट के निदेशक कियान फेंग के हवाले से ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि पीएम की टिप्पणी द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर बनाने और आगे ले जाने में कारगर साबित होगी। 

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यहां एक प्रेसवार्ता में अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणियों पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चीन ने चीन-भारत संबंधों पर प्रधानमंत्री मोदी के हालिया सकारात्मक टिप्पणी पर ध्यान दिया है और इसकी सराहना करता है। माओ ने कहा कि अक्टूबर में रूस के कजान में प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच सफल बैठक ने द्विपक्षीय संबंधों के सुधार और विकास के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने महत्वपूर्ण आम सहमतियों पर गंभीरतापूर्वक अमल किया है, आदान-प्रदान को मजबूत किया है और सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए हैं। 

इसे भी पढ़ें: बलूचिस्तान, भारत और तालिबान ने एक साथ पाकिस्तान को जड़ा तमाचा, अपने ही देश के सैनिकों के शव के साथ किया गंदा खेल

भारत चीन संबधों पर पीएम मोदी ने क्या कहा? 

चीन के साथ पूर्व में तनाव के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवाद के बजाय बातचीत का समर्थन किया और कहा कि भारत और चीन के बीच मतभेद स्वभाविक हैं लेकिन मजबूत सहयोग दोनों पड़ोसियों के हित में है और यह वैश्विक स्थिरता के लिए भी आवश्यक है। अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ एक पॉडकास्ट में मोदी ने कहा कि भारत और चीन सीमा पर 2020 में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर झड़पों से पहले वाली स्थितियों को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। वर्ष 1975 के बाद पहली बार दोनों देशों के बीच टकराव ने संघर्ष का रूप ले लिया था। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के जवानों की मौत हुई थी। मोदी ने पिछले साल अक्टूबर में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ अपनी बैठक का जिक्र करते हुए कहा, हालांकि, राष्ट्रपति शी के साथ हाल में हुई बैठक के बाद हमने सीमा पर सामान्य स्थिति की वापसी देखी है। हम अब 2020 से पहले की स्थितियों को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से, विश्वास, उत्साह और ऊर्जा वापस आनी चाहिए। लेकिन स्वाभाविक रूप से, इसमें कुछ समय लगेगा, क्योंकि पांच साल हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर लगा विराम! जलसा के बाहर प्रशंसकों से मिले Amitabh Bachchan, जारी रखी दर्शन की परंपरा

Twisha Sharma Death Case: अब CBI करेगी जांच, Supreme Court की निगरानी में Bhopal पहुंची टीम

सीतामढ़ी में सनसनी! दफनाने के एक महीने बाद कब्र से निकाला गया 14 वर्षीय किशोरी का शव, दुष्कर्म और हत्या के आरोपों की होगी फॉरेंसिक जांच

Fuel Price Hike: 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम, Rahul Gandhi बोले - महंगाई के सरगना मोदी ने फिर दिखाया खेल