By अभिनय आकाश | Feb 19, 2026
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने गुरुवार को कई विश्व नेताओं और वैश्विक सीईओ के साथ इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लिया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। अपने मुख्य भाषण में मैक्रॉन ने संकेत दिया कि भारत 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर सकता है। उन्होंने कहा कि फ्रांस में ऐसे प्रतिबंध लागू हैं और प्रधानमंत्री मोदी भी इस पर विचार कर रहे हैं। मैक्रों ने कहा कि महामहिम, आप भी इस क्लब में शामिल होंगे... बच्चों और किशोरों की सुरक्षा के लिए। बच्चों की सुरक्षा नियमन नहीं, बल्कि सभ्यता है।
भारत 16 से 20 फरवरी तक इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है, जिसमें चर्चा तीन मुख्य विषयों, या 'सूत्रों' के इर्द-गिर्द केंद्रित होगी: लोग, ग्रह और प्रगति।