जेलेंस्की के खिलाफ पुतिन ने ऐसा क्या बोला, भड़क उठे ट्रंप, दे डाली धमकी

By अभिनय आकाश | Mar 31, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन युद्ध पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वह युद्ध समाप्त करने में सहयोग करें या रूसी तेल पर अतिरिक्त शुल्क का सामना करने के लिए तैयार रहें। एनबीसी न्यूज के साथ एक फोन साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि वह पुतिन की हरकतों से नाराज हैं और अगर पुतिन यूक्रेन में अपने युद्ध को समाप्त करने के लिए चल रही बातचीत में सहयोग नहीं करते हैं तो वह रूसी तेल पर अतिरिक्त टैरिफ लगा सकते हैं। ट्रंप ने मीट द प्रेस की होस्ट क्रिस्टन वेल्कर के साथ इंटरव्यू में कहा कि मैं बहुत नाराज था। जब पुतिन ने ज़ेलेंस्की की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना शुरू किया, क्योंकि यह सही जगह पर नहीं जा रहा था, आप समझ रहे हैं?

इसे भी पढ़ें: Modern Day Wars Part 2 | रूस-यूक्रेन, हमास-इजरायल की जंगों से सबसे ज्यादा US को हुआ फायदा | Teh Tak

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस सप्ताह पुतिन से बात करेंगे, तो ट्रम्प ने कहा कि हाँ, लेकिन केवल तभी जब पुतिन सही काम करें", उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने वेल्कर को बताया कि पुतिन को पता है कि वह नाराज़ हैं। साक्षात्कार के दौरान, उन्होंने ईरान को एक कठोर चेतावनी भी भेजी, जिसमें कहा गया कि अगर इस्लामिक गणराज्य अपने परमाणु कार्यक्रम पर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ समझौता करने में विफल रहता है, तो उसे 'संभावित बमबारी' और द्वितीयक टैरिफ सहित गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे केरल के 31 पर्यटक सुरक्षित लौटे, सात अब भी लापता

Subhash Chandra का Mukesh Ambani पर हमला, TV18 पर 22,000 करोड़ के Debt विवाद में गलत जानकारी फैलाने का लगाया आरोप

असम पुलिस ने 2021 से जब्त किए 3,253 करोड़ के ड्रग्स, 26,500 से ज्यादा गिरफ्तार: सीएम हिमंत

Carlos Alcaraz के लिए US Open की बड़ी चुनौती, चोट से उबरने के बाद Roman Safiullin के खिलाफ शुरू करेंगे अभियान