हरियाणा सरकार ने HC के आदेश के खिलाफ याचिका में SC में ऐसा क्या कहा? 22 जुलाई को जस्टिस सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई

By अभिनय आकाश | Jul 16, 2024

सरकार ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सरकार ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए हाई कोर्ट के फैसले पर रोक बरकरार रखने की मांग की है। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से मामले में जल्द सुनवाई की मांग भी की है। अब जस्टिस सूर्यकांत की बेंच इस मामले पर 22 जुलाई को सुनवाई करेगी। हरियाणा सरकार का कहना है कि कानून व्यवस्था की स्थिति बहाल करने के मद्देनजर उसने रास्ता बंद रखा हुआ है। हाई कोर्ट को ऐसा आदेश नहीं देना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: AAP को दफ्तर के लिए जगह दीजिए, दिल्ली HC ने केंद्र को दिया आदेश

शंभू बॉर्डर क्यों बंद है?

सीमा 13 फरवरी से बंद है, जिस दिन पंजाब के कई किसान संघों ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में दिल्ली की ओर मार्च शुरू किया था। हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के मार्च को रोकने के लिए अंबाला-नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैरिकेड्स लगा दिए।

प्रमुख खबरें

‘घुसपैठियों’ को मनमाने तरीके से तीसरे देशों में खदेड़ रहे हैं Trump, Washington Post की रिपोर्ट से हुए खुलासे से पूरी दुनिया में मचा हड़कंप

Rajya Sabha Election: UP और उत्तराखंड की 11 सीटों पर 16 अक्टूबर को वोटिंग, आयोग ने जारी किया शेड्यूल

Asian Games में Japan से 1-3 से हारी भारतीय महिला Badminton टीम, पदक की दौड़ से बाहर

Vamana Jayanti 2026: 23 सितंबर को रखा जाएगा वामन द्वादशी व्रत, यह है पूजन मुहूर्त