इस महिला ने ट्रंप से ऐसा क्या कहा? ठनका US प्रेसिडेंट का माथा, भारत पर दी तगड़ा टैरिफ ठोकने की धमकी

By अभिनय आकाश | Dec 09, 2025

अमेरिका और भारत के बीच एक बार फिर ट्रेड को लेकर तनाव बढ़ सकता है। डोनाल्ड ट्रंप का माथा ठनक गया है और एक बार फिर उन्होंने टैरिफ की धमकी दे डाली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ संकेत दिया है कि अमेरिका कृषि आयात पर नए टैरिफ लगाने की तैयारी में है। दुनिया को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश में जुटे। ट्रंप ने इस बार निशाने पर भारतीय चावल को लिया। ट्रंप ने साफ संकेत दिया कि वो इन उत्पादों पर भी नए टेररिफ लगा सकते हैं और वजह है वही पुरानी अमेरिकी किसानों की शिकायत और अमेरिका का यह दावा कि दूसरे देश सस्ता माल बेचकर उसके बाजार को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मेडल पहनते ही ट्रंप को लगा करंट, मोदी-पुतिन की छूट जाएगी हंसी

 उन्होंने तुरंत ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट को किसानों द्वारा अनुचित कंपटीशन के सोर्स के रूप में साइट किए गए देशों को लिखने का निर्देश दिया। ट्रंप ने बेसेंट से पूछा भारत को ऐसा करने अमेरिका में चावल की डंपिंग की अनुमति क्यों है? उन्हें टेरिफ देना होगा। क्या उन्हें चावल पर छूट मिली है? इस पर बेसेंट ने जवाब दिया नहीं सर हम अभी भी उनके व्यापार सौदे पर काम कर रहे हैं। ट्रंप ने आगे कहा उन्हें डंपिंग नहीं करनी चाहिए। वो ऐसा नहीं कर सकते। इसके बाद कैनेडी ने यह बताना शुरू किया कि भारत अपनी सब्सिडी के साथ चावल उद्योग को सहारा दे रहा है। तो ट्रंप ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। ट्रंप ने कहा अगर आप बता सके कि वह कौन से देश हैं आगे बढ़िए भारत और कौन? इसे लिख लो स्कॉट। ट्रेजरी सेक्रेटरी ने फिर से भारत, थाईलैंड और चीन को मुख्य कसूरवार के रूप में सूचीबद्ध किया। 

प्रमुख खबरें

Hollywood Selma Blair Arrested | हॉलीवुड एक्ट्रेस की शर्मनाक करतूत! प्लेन में किया एयरहोस्टेस पर हमला, अस्पताल में पुलिस और नर्स को मारी लात

Nepal Flood: गोरखा में सेना ने 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

Mumbai में कैंसर ठीक करने के नाम पर महिला से 69.30 लाख की ठगी, दो बाबाओं पर केस

Allahabad High Court सख्त: यूपी सरकार 3 महीने में तय करे Silence Zone, प्रेशर हॉर्न पर रोक