मुझे भारत से प्यार... PM मोदी को सरप्राइज कॉल कर क्या बोले ट्रंप?

By अभिनय आकाश | May 25, 2026

24 मई को जब भारत में अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था। प्रेसिडेंट ट्रंप भी इस इवेंट से फोन कॉल पर जुड़े। इस इवेंट का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर माइक पर फोन लगाकर कहते हैं एक स्पेशल गेस्ट का कॉल आया है। ट्रंप ने कहा कि मैं बस यह कहना चाहता हूं कि आप लोग ग्रेट हैं। हम भारत के जितने करीब आज हैं, उतने पहले कभी नहीं थे और भारत मुझ पर हमारे देश पर 100% भरोसा कर सकता है। इस साल 4 जुलाई को अमेरिका अपनी आजादी के 250 साल पूरे कर लेगा। इस खास मौके पर दिल्ली में अमेरिकी दूतावास में एक इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया था। इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी मौजूद थे जो अभी भारत दौरे पर आए हुए हैं। इस वक्त चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं वो। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की स्पीच से पहले प्रेसिडेंट डोनल्ड ट्रंप का कॉल आया। 

इसे भी पढ़ें: कोई कमी नहीं आने देंगे...अमेरिका के साथ डील होते ही रूस का भारत पर तगड़ा ऐलान!

जाहिर है इस इवेंट में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, आज भारत और अमेरिका दोनों एक जैसे मजबूत इरादे के साथ दुनिया के सामने खड़े हैं। दोनों देशों में लोकतंत्र है। दोनों ओपन मार्केट रखते हैं। दोनों ही आजाद हैं। हमारी एक जैसी खूबियां अब हमारे फायदों और जरूरतों से जुड़कर और मजबूत हो गई है। जिससे हमारे पुराने मतभेद खत्म हो गए हैं।  हमारी ये गहरी दोस्ती अब कई चीजों में साफ दिखती है। जैसे व्यापार, रक्षा, सुरक्षा, नई तकनीकें। नई तकनीकें जैसे कि एआई और माइक्रो चिप्स। इवेंट में म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने भी परफॉर्मेंस दी। आगे एक और इवेंट भी है जब अमेरिका और भारत साथ आएंगे। 26 मई को कॉड विदेश मंत्रियों की बैठक होने वाली है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंडोपेसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में BJP ने शुरू की चुनावी तैयारी, 2027 के लिए विस्तारक योजना के संयोजकों की सूची जारी

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी Prayagraj से ठाणे लाए गए

संगठन की मजबूती के दम पर तय हो सीटों का बंटवारा: Anupriya Patel

Siliguri में हिंदू दुकानों से Biryani और पूजा सामग्री खरीदने की अपील वाले पोस्टरों पर विवाद