Modi को गले लगाते हुए ट्रंप ने ऐसा क्या कह दिया? बौखला गया पाकिस्तान

By अभिनय आकाश | Feb 14, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 2 दिवसीय अमेरिका दौरा संपन्न करके नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान डिफेंस लेकर इमीग्रेशन तक के मुद्दों पर बात हुई है। मोदी ट्रंप की महामुलाकात से पड़ोसी देश पाकिस्तान हैरान परेशान नजर आ रहा है। दोनों देशों की ओर से संयुक्त बयान जारी किया गया. दोनों देशों के बयान में पाकिस्तान के आतंकवाद को समर्थन देने का मुद्दा भी शामिल था। संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने मुंबई हमलों जैसे जघन्य कृत्यों को रोकने के लिए अल-कायदा, आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा सहित आतंकवादी समूहों से आतंकी खतरों के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जताई। बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने इस बात की पुष्टि की कि आतंकवाद के वैश्विक खतरे से लड़ा जाना चाहिए और दुनिया के हर कोने से आतंकवादियों के पनाहगाहों को खत्म किया जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: भारत में जिसने किया था नरसंहार... अमेरिका ने मोदी के सामने दे दी कौन सी गुड न्यूज?

संयुक्त बयान में कहा गया है कि 26/11 को मुंबई में हुए हमलों और 26 अगस्त, 2021 को अफगानिस्तान में एबी गेट बम विस्फोट जैसे जघन्य कृत्यों को रोकने के लिए अल-कायदा, आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद एवं लश्कर-ए-तैयबा सहित आतंकी समूहों से आतंकवादी खतरों के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।  बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारतीय और अमेरिकी नागरिकों को नुकसान पहुंचाने वालों को न्याय के कठघरे में लाने की साझा इच्छा जताई, जबकि अमेरिका ने घोषणा की कि राणा को भारत प्रत्यर्पित करने को मंजूरी दे दी गई है।  

प्रमुख खबरें

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?