Trump on Twitter: ढाई साल बाद किए पहले ट्वीट में ट्रंप ने क्या लिखा ऐसा? एलन मस्क ने बताया नेक्स्ट लेवल

By अभिनय आकाश | Aug 25, 2023

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लंबे समय बाद वापसी हुई है।एलन मस्क ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रम्प के मगशॉट पोस्ट को नेक्सट लेवल का करार दिया। अपने पहले ट्वीट में डोनाल्ड ट्रंप ने अपना मगशॉट को शेयर किया है। मगशॉट जेल से जारी की गई तस्वीर होती है, जो किसी आरोपी या अपराधी के पहुंचने के तुरंत बाद ली जाती है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी यही बात ट्रुथ सोशल पर पोस्ट की, दोनों पोस्ट में "चुनाव में हस्तक्षेप" और "कभी समर्पण नहीं" शब्द थे। जिस समय ट्रंप का अकाउंट बहाल किया गया, उस वक्त उनके 10 लाख फॉलोअर नजर आ रहे थे। लेकिन 30 मिनट के भीतर ये संख्या बढ़कर 21 लाख पर पहुंच गई। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप का राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के लिए होने वाली पहली बहस में हिस्सा लेने से इनकार

यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद परिसर) इमारत पर हमला करने के आरोपों के बाद ही उनका ट्विटर खाता बंद किया गया था। हालांकि, अरबपति कारोबारी एलन मस्क के ट्विटर के मालिक बनने के बाद पिछले वर्ष नवंबर में उनका खाता दोबारा शुरू कर दिया गया था, लेकिन ट्रंप ने इस सोशल मीडिया मंच से दूरी बनाए रखी थी।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश