तुलसी गबार्ड ने ऐसा क्या कह दिया था, जो भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप, अब खुफिया चीफ ने मीडिया पर मढ़ दिया सारा दोष

By अभिनय आकाश | Jun 21, 2025

अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के परमाणु खतरे के उनके आकलन को गलत बताकर खारिज किए जाने पर जोरदार प्रतिक्रिया दी। गबार्ड ने बदले में मीडिया पर राजनीतिक नाटक को बढ़ावा देने के लिए जानबूझकर उनकी टिप्पणियों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का आरोप लगाया। गबार्ड ने कांग्रेस को दिए अपने पहले के बयानों का बचाव करते हुए एक्स पर लिखा कि बेईमान मीडिया जानबूझकर मेरे बयान को गलत संदर्भ में ले रहा है और विभाजन पैदा करने के लिए फर्जी खबरें फैला रहा है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड की पूर्व में व्यक्त की गई इस राय को गलत बताया है कि अमेरिका के विचार में ईरान परमाणु हथियार नहीं बना रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Trump-Munir Lunch का मेन्यू और मकसद क्या था? ट्रंप और मुनीर को एक दूसरे से क्या चाहिए?

गबार्ड ने अपने पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा नहीं होने दिया जा सकता और मैं इससे सहमत हूं। इजराइल और ईरान के बीच जारी घातक हमलों के मध्य व्हाइट हाउस ने हाल ही में कहा कि ट्रंप दो सप्ताह के भीतर यह तय करेंगे कि अमेरिकी सेना इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष में सीधे तौर पर शामिल होगी या नहीं। व्हाइट हाउस ने कहा कि अतिरिक्त समय की मांग इस तथ्य पर आधारित है कि निकट भविष्य में ईरान के साथ बातचीत की पर्याप्त संभावना है या नहीं। लेकिन शुक्रवार को ट्रंप ने खुद इस बात पर संदेह जताया कि बातचीत से इजराइल और ईरान के बीच लड़ाई रुक सकती है।  

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

RBI का बड़ा फैसला: Forex Market में रुपये से जुड़े कड़े नियम बदले, ट्रेडर्स को मिली बड़ी राहत

PBKS की धमाकेदार जीत, Points Table में टॉप पर, LSG की लगातार तीसरी हार से बढ़ी टेंशन

अफगान पेसर Shapoor Zadran दिल्ली के ICU में लड़ रहे ज़िंदगी की जंग, हालत बेहद नाजुक

3500 KM से खरगोश नाम का आतंकी दबोचा लाया भारत, हिली दुनिया!