'मिशन इस्तांबुल' से पुतिन और जेलेंस्की चाहते क्या हैं? तुर्की पहुंचे रूस-यूक्रेन के प्रतिनिधी

By अभिनय आकाश | May 16, 2025

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि एक यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल इस्तांबुल में रूस के साथ वार्ता में भाग लेगा, जिसका प्राथमिक लक्ष्य युद्ध विराम हासिल करना है। उन्होंने कहा कि इस्तांबुल प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव करेंगे और इसमें सैन्य और खुफिया अधिकारी शामिल होंगे। जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए द्वारा तुर्की विदेश मंत्रालय के एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि यूक्रेनी और रूसी राजनयिकों के बीच आज इस्तांबुल में वार्ता होने वाली है। एक्स पर एक पोस्ट में ज़ेलेंस्की ने लिखा मैं यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के लिए उनके समर्थन के लिए राष्ट्रपति एर्दोगन, उनकी टीम और तुर्की के लोगों को ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहता हूँ। राष्ट्रपति एर्दोगन ने आज हमारी बैठक के दौरान फिर से पुष्टि की कि वह यूक्रेन का समर्थन करते हैं और क्रीमिया को यूक्रेन का हिस्सा मानते हैं। हमने अपने प्रतिनिधिमंडल की ताकत और गंभीरता का प्रदर्शन किया।  

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: India-China तनाव पर आया Russia का बयान, संबंधों में गिरावट को पश्चिमी देशों की साजिश बताया

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि पुतिन की आने वाले दिनों में ट्रंप से मिलने की कोई योजना नहीं है। पुतिन ने इस्तांबुल में वार्ता के लिए चार निचले स्तर के अधिकारियों को बतौर विशेषज्ञ भी नियुक्त किया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव भी वार्ता में अनुपस्थित रहे। दोनों ने मार्च में सऊदी अरब में अमेरिका के साथ वार्ता में रूस का प्रतिनिधित्व किया था। यूक्रेन के एक अधिकारी ने बताया कि शीर्ष स्तरीय यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव, विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा और यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख आंद्रेई यरमक शामिल होंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मिखाइलो पोदोल्यक ने कहा कि जेलेंस्की केवल पुतिन के साथ ही वार्ता की मेज पर बैठेंगे। 

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से  

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी