Rahul Gandhi marriage update: शादी को लेकर राहुल के मन में क्या है? छात्राओं के सवाल पर कर दिया सबसे बड़ा खुलासा

By अभिनय आकाश | Aug 28, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अक्सर उनकी शादी से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ता है। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। जम्मू कश्मीर में श्रीनगर दौरे पर उन्हें एक बार फिर से इस सवाल से दो-चार होना पड़ा है। इस बार कॉलेज की कुछ छात्राओं ने उनसे शादी को लेकर सवाल किया। वीडियो में राहुल कश्मीर की छात्राओं से बातचीत करते नजर आए। इस दौरान एक स्टूडेंट ने उनसे शादी से जुड़ा सवाल पूछ लिया। छात्रा ने पूछा कि राहुल जी आप शादी कब करेंगे। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं शादी की कोई योजना नहीं बना रहा हूं लेकिन होती है तो ठीक है। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि मैं पिछले 20-30 सालों से शादी के दबाव से निकल चुका हूं।

इसे भी पढ़ें: 'संविधान बचाना हमारा लक्ष्य', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी- जातीय जनगणना से बच रही है बीजेपी

4 मिलियन से अधिक बार देखे जाने के साथ, इंस्टाग्राम पर वीडियो को सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं मिलीं। एक यूजर ने लिखा ऐसे वीडियो काफी जानकारीपूर्ण होते हैं। राहुल को अलग-अलग क्षेत्रों की अलग-अलग हस्तियों के साथ ऐसी बातचीत करते रहने की जरूरत है।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "कश्मीर में तलाक की दर ऊपर जाने पर लड़की की टिप्पणी न सिर्फ घाटी के लिए बल्कि देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है। 

प्रमुख खबरें

IDBI Bank के रणनीतिक पुनर्गठन को मिली CCEA की मंजूरी, FDI आकर्षित होने का खुलेगा रास्ता: Nirmala Sitharaman

CM Yogi ने SP के PDA को बताया Parivar Development Authority, साधा तीखा निशाना

सितंबर में WPI थोक महंगाई दर उछलकर 11.39 फीसदी हुई, ईंधन और खाद्य वस्तुएं महंगी

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम को मिली मंजूरी, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बड़ा बदलाव