नए दौर में लिखेंगे मिलकर नई कहानी...भारत-चीन के रिश्ते पर CPC का बयान क्या कुछ कहता है?

By अभिनय आकाश | Dec 12, 2024

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के बड़े मंत्री ने रूस के कजान मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच सफल बैठक को भारत-चीनो सबंधो में नई शुरुआत बताया है। अंतरराष्ट्रीय विभाग के मंत्री ल्य जियानचाओ ने भारतीय राजदूत से बातचीत के दौरान ये टिप्पणी की है। चीन की आधिकारिक मीडिया के अनुसार, लियू ने इस बातचीत के दौरान कहा कि चीन-भारत संबंधों को फिर से शुरू करना दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के बुनियादी हितों को पूरा करता है। यह वैश्विक दक्षिण की आम अपेक्षाओं और इतिहास की सही दिशा के अनुरूप भी है।

उन्होंने कहा, चीन-भारत संबंधों को फिर से शुरू करना दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के बुनियादी हितों को पूरा करता है, ग्लोबल साउथ की आम अपेक्षाओं के अनुरूप है और इतिहास की सही दिशा के अनुरूप भी है। लियू ने कहा कि चीन भारत में सभी राजनीतिक दलों के साथ मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान को मजबूत करने, दोनों देशों के नेताओं द्वारा पहुंची महत्वपूर्ण सहमति को संयुक्त रूप से लागू करने और द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर और स्वस्थ विकास पथ पर शीघ्र वापसी को बढ़ावा देने के लिए इच्छुक है।

इसे भी पढ़ें: 15 सेकेंड में रूस ने दिखाई भारत की ताकत, पुतिन के सामने राजनाथ ने किया बड़ा खेल, हिंदुस्तान के लिए कैसे साथ आए कीव और मॉस्को

पीएम मोदी-शी द्विपक्षीय मुलाकात

पूर्वी लद्दाख में चार साल से अधिक समय से चले आ रहे सैन्य गतिरोध को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के समझौते पर पहुंचने के बाद 24 अक्टूबर को पीएम मोदी और शी ने कज़ान में मुलाकात की थी, जिसके दौरान दोनों देशों के बीच संबंध लगभग ठप्प पड़ गए थे। अपनी बैठक के दौरान, पांच साल में पहली बार, दोनों नेताओं ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी के साथ गश्त और सैनिकों की वापसी पर समझौते का समर्थन किया और सीमा तंत्र के विशेष प्रतिनिधियों को आगे के कदमों पर चर्चा करने के लिए मिलने का निर्देश दिया। अपनी बैठक के बाद, विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी ने ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर मुलाकात की, जिसके बाद चीन-भारत सीमा मामलों (डब्ल्यूएमसीसी) पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र पर चर्चा हुई।

प्रमुख खबरें

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज Zaheer Khan बने LPL Jaffna Kings के मालिक, श्रीलंका में क्रिकेट बिजनेस में बड़ा कदम!

Lovlina Borgohain ने मुक्केबाजी जारी रखने को पेरिस ओलंपिक के बाद अपनी बड़ी उपलब्धि माना

Muzaffarnagar से गुजरे 50 लाख Kanwar Yatra श्रद्धालु, 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात

Congress का आरोप: E20 Petrol से केवल उत्पादकों को फायदा मिला, उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ